क्रिकेटमनोरंजन

देश की इन हसीनाओं ने रचाई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स से शादी, भारत में भी थे इनके लाखों दीवाने

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसके दीवाने दुनिया भर में है। वहीं भारत और पाकिस्तान का मैच होता है तो फैंस में एक अलग ही उत्साह रहता है। एक तरफ जहां भारत और पाकिस्तान में तनातनी का माहौल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ देश की खूबसूरत हसीनाएं पाकिस्तान क्रिकेट खिलाड़ियों को अपना दिल दे बैठी थी।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी ही हसीनाओं के बारे में जिन्होंने सरहद पार यानी कि पाकिस्तान के क्रिकेटर से शादी रचाई। आइए जानते हैं कौन सी है ये जोड़ी?

मोहसिन खान-रीना रॉय

mohsin khan and reena roy

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रीना रॉय को भला कौन नहीं जानता। रीना बॉलीवुड में नागिन के किरदार के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। रीना का अफेयर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ काफी सुर्खियों में रहा।

हालांकि 80 के दशक में रीना ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान संग शादी रचा ली और मुंबई में बस गई। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम जन्नत है, लेकिन इनका रिश्ता लंबा नहीं चला और साल 1990 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

जहीर अब्बास और रीता लूथरा

jahir

साल 1988 में जहीर अब्बास ने रीता लूथरा से शादी रचाई थी। हालांकि जहीर अब्बास संग शादी रचाने के लिए रीता लूथरा को अपना धर्म परिवर्तन करना पड़ा था जिसके बाद उनका नाम सबीना अब्बास हो गया। रिपोर्ट की माने तो जहीर और रीता वर्तमान में कराची में रहते हैं।

हसन अली और शामिया आरजू

hassan ali

साल 2019 में पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने हरियाणा के नूंह जिले की रहने वाली शामिया आरजू से शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी में कुछ खास मेहमान ही पहुंचे थे। कहा जाता है कि हसन अली और शामिया की पहली मुलाकात एक पार्टी में डिनर के दौरान हुई थी।

इसके बाद उन्होंने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी रचाने का फैसला कर लिया। रिपोर्ट की मानें तो शामली आरजू के पिता लियाकत अली बीडीपीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं तो वहीं शामिया आरजू भारतीय एयरोनॉटिकल इंजीनियर है। वहीं लियाकत के दादा और पाकिस्तान के पूर्व सांसद और पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष, सरदार तुफैल सगे भाई थे।

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

shoeb malik

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। सानिया मिर्जा ने साल 2010 अप्रैल में पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिक संग शादी रचाई। इस कपल का एक बेटा है जिसका नाम इज़हान है। जहां सानिया मिर्जा भारत की मशहूर टेनिस स्टार है तो वहीं शोएब मलिक पाकिस्तान के जाने-माने खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर में कई ऊंचाइयों को छुआ।

Related Articles

Back to top button