बॉलीवुड

आखिर क्यों प्रियंका चोपड़ा ने कहा ‘मेरा’ पति मुझे मार डालेगा’, वायरल वीडियो में देखें सच्चाई

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का जमा चुकी मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शानदार अदाकारी से एक्टिंग की दुनिया में एक खास पहचान बनाई है। प्रियंका चोपड़ा आज इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है जिन्हें किसी पहचान के मोहताज नहीं है।

प्रियंका की एक्टिंग को लोग न सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा अपने एक बयान को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस बयान में प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि, मेरा पति मुझे मार डालेगा। जी हां.. प्रियंका के मुंह से इस तरह की बातें सुनकर फैंस काफी हैरान है और वजह जानना चाह रहे हैं कि आखिर प्रियंका ने ऐसी बातें क्यों कहीं? तो आइए जानते हैं इसकी वजह।

priyanka chopra

दरअसल, हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान जब प्रियंका चोपड़ा से उनकी खूबसूरत अंगूठी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि, “अगर इसके जवाब में मैं अपनी सगाई की अंगूठी नहीं कहूंगी, तो मेरे पति (निक जोनास) मुझे मार देंगे। मजाक!’ प्रियंका ने आगे कहा कि,  “मुझे कहना होगा कि सबसे कीमती आभूषणों में मेरी सगाई की अंगूठी है, क्योंकि ये अप्रत्याशित था, अपनी ज्वैलरी पीस के मामले में बहुत ही सेंटीमेंटल हूं। मेरी सगाई की अंगूठी मुझे बीते दिनों की याद दिलाती है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi ? (@jerryxmimi)


इसके अलावा जब प्रियंका से पूछा गया कि, उनके लिए जन्नत की परिभाषा क्या है? इसके जवाब में उन्हें कहा कि, “मेरे लिए जन्नत के मायने अपने प्रियजनों के साथ रहना है। मुझे अपने परिवार और दोस्तों के साथ घर पर रहना बेहद पसंद है। उर्दू और हिंदी में हम इसे जन्नत कहते हैं और मेरे लिए मेरी जन्नत मेरा घर है।”

priyanka chopra

बता दें, प्रियंका की इस अंगूठी की कीमत करीब 2.1 करोड रुपए हैं। सगाई के दौरान भी उनकी यह अंगूठी बहुत सुर्खियों में रही थी। प्रियंका की अंगूठी खूबसूरत कटिंग वाले हीरे से तैयार हुई है जो निक जोनस ने अपने कुछ दोस्तों की मदद से उनके लिए खरीदी थी। एक इंटरव्यू के दौरान निक जोनास ने भी खुलासा किया था कि, प्रियंका ने उन्हें कभी बताया था कि रिंग टिफनी होनी चाहिए क्योंकि इसका उनके पिता से स्पेशल कनेक्शन था। इसी वजह से निक जोनास ने अपने दोस्तों की मदद से टिफनी स्टोर पर जाकर प्रियंका के लिए पसंदीदा रिंग खरीदी थी।

priyanka chopra

बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी साल 2018 में जोधपुर में हुई थी। इस दौरान दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीती रिवाज से शादी रचाई थी। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में इस कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलिब्रिटी और हस्तियां पहुंची थी।

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी में करोड़ों का खर्चा आया था और इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादियों में से एक माना जाता है। सात फेरों के दौरान प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं करोड़ों की सिल्वर ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। इसके अलावा क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करने के दौरान उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना था जिसमें वह बला की खूबसूरत दिखाई दे रही थी।

priyanka chopra

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक बेहतरीन प्रोड्यूसर भी है। उन्होंने पर्पल पेबल्स पिक्चर नाम से प्रोडक्शन हाउस ओपन किया है जिसके माध्यम से वह ‘ द स्काईज इज पिंक’ ‘द वाइट टाइगर’, ‘पानी’ ‘पाहुना’ ‘फायरबैंड जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुकी है।

priyanka chopra

अगर बात करें प्रियंका के अगले प्रोजेक्ट के बारे में तो वह जल्द ही बॉलीवुड की फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी खास किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा बात करें प्रियंका के हॉलीवुड प्रोजेक्ट के बारे में तो वह इन दिनों हॉलीवुड फिल्म ‘मैट्रिक्स’ को लेकर सुर्खियों में है।

priyanka chopra

Related Articles

Back to top button