बॉलीवुड

जब चार बेटियां हुईं पैदा तो पिता हो गए थे निराश, आज वही बेटियां बॉलीवुड में मचा रही हैं धमाल

हिंदू धर्म के अनुसार, लोग नारी को देवी का रूप मानते हैं। अगर इस संसार में नारी ना हो तो दुनिया में इंसानों का वजूद ही मिट जाएगा। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं, जब उनके घर में बेटी जन्म लेती हैं तो वह निराश हो जाते हैं और वह बेटी होने पर खुशी नहीं मनाते।

आज भी कुछ ऐसे पिछड़े गांव हैं, जहां पर लड़कियों के पैदा होने पर मातम छा जाता है परंतु शायद उन लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि आजकल के युग में महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं।

आजकल के समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। महिलाएं आजकल पुरुषों से हर क्षेत्र में आगे निकल रही हैं परंतु एक समय ऐसा भी रहा है जब लड़कियां घर में जन्म लेती थीं तो अभिशाप समझा जाता था। खासकर अगर एक घर में चार बेटियों का जन्म हो।

कुछ ऐसी ही कहानी मोहन सिस्टर्स की भी है, जब चार बेटियों के जन्म होने के बाद उनके पिता कुछ पल के लिए बहुत ज्यादा निराश हो गए थे परंतु आज वही बेटियां बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचा रही हैं।

अगर हम नीति मोहन की बात करें तो वह 18 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्मों में गाने गाए हैं। बॉलीवुड की मशहूर गायिकाओं की लिस्ट में नीति मोहन का भी नाम शुमार है। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी बहनों के बारे में कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नीति मोहन

नीति मोहन चारों बहनों में सबसे बड़ी हैं। मौजूदा समय में वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी गायिका हैं। 18 नवंबर 1979 को जन्मी नीति मोहन इन दिनों बॉलीवुड की टॉप गायिकाओं में से एक हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई रियलिटी शो को भी होस्ट किया है।

फिल्म “स्टूडेंट ऑफ द ईयर” से नीति मोहन ने सबसे पहले अपनी गायकी की शुरुआत की थी इसके बाद उन्होंने हिट गानों की झड़ी लगा दी। आज हर कोई उनके साथ काम करने को बेताब रहता है।

शक्ति मोहन

शक्ति मोहन चारों बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। मौजूदा समय में यह कई रियलिटी शो को होस्ट कर रही हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड स्टार्स को भी डांस सिखाती हैं। शक्ति मोहन ने बॉलीवुड के कई मशहूर गानों की कोरियोग्राफी की है। शायद ही किसी को इस बात की जानकारी होगी कि कभी रियलिटी शो डांस इंडिया डांस और डांस दीवाने जैसे शो में बतौर कंटेस्टेंट डांस करने वाली शक्ति मोहन एक दिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े बड़े को सितारों को नचाएंगी।

मुक्ति मोहन

चारों बहनों में तीसरे नंबर की बहन मुक्ति मोहन भी अपने बड़ी बहनों से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर कंटेंस्टेंट के रूप में रियलिटी शो “जरा नच के दिखा” से किया था। मौजूदा समय में वह अपने यूट्यूब चैनल पर कोरियोग्राफी और डांस से जुड़ी हुई वीडियोस पोस्ट करती हैं। यह भारत की एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं।

कृर्ति मोहन

कृर्ति मोहन सभी बहनों में सबसे छोटी हैं और उनका बॉलीवुड से कोई भी माता नहीं है। ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर उन्होंने अपना करियर बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर चुना। बचपन से ही कृर्ति मोहन पढ़ाई-लिखाई में बहुत ज्यादा होशियार थीं और यह अपने क्षेत्र में अपने माता-पिता को गर्व महसूस करा रही हैं। चारों ही बहने अपने अपने क्षेत्र में धमाल मचा रही हैं।

Related Articles

Back to top button