बॉलीवुड

21 साल की उम्र से ही रिलेशनशिप में रह चुकी है सोनाक्षी सिन्हा, खोला सालों पुराना राज़

सोनाक्षी सिन्हा ने किया अपने पुराने रिलेशनशिप का खुलासा, जानें किसे कर रही है डेट

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरत अदाओं से लाखों लोगों का दिल जीता है। सोनाक्षी ने अपना करियर सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग’ के जरिए शुरू किया था और आज वह बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बना चुकी है।

सोनाक्षी न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए सुर्खियों में रहती है बल्कि वह अपने अफेयर्स के चलते भी चर्चा में रहती हैं। यूं तो सोनाक्षी काफी लंबे समय से अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चुप्पी साधे हुई थी लेकिन अब उन्होंने अपने पुराने अफेयर्स के बारे में खुलकर जवाब दिया है।

सोनाक्षी ने बताया कि, जब वह 20 साल की थी तभी उन्हें प्यार हो गया था और उनके यह रिलेशनशिप करीब 5 साल तक चला था। सोनाक्षी ने कहा था कि, “जब मैं स्कूल में थी उस वक्त मेरा एक प्यारा सा रिश्ता था, लेकिन ग्रेजुएशन में मैंने उसे अलविदा बोल दिया। इसके बाद मेरा सीरियस अफेयर हुआ जो करीब 5 साल तक चला। इस दौरान मेरी उम्र 20 से 21 रही होगी और यह एक ऐसा रिश्ता था जिसके लिए मैं बहुत सीरियस थी।”

sonakshi sinha

इसके अलावा सोनाक्षी ने कहा कि, “आपको हमेशा अपने रिश्ते से कुछ सीखना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति अलग व्यक्तित्व का होता है। ऐसे में आपको अपने लिए एक ऐसे व्यक्ति को ढूंढना चाहिए जो आपको प्यार कर सके, आपको झेल सके। जो आपके रहन-सहन को भी स्वीकार कर सके। मैं बहुत छोटी थी लेकिन जब आप जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं तो हमेशा हर एक रिश्ते से कुछ न कुछ सीखते जाते हैं।”

sonakshi sinha

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोनाक्षी इन दिनों बंटी सचदेवा को डेट कर रही हैं और इन दोनों की शादी की खबरें भी लगातार आती रहती है। बंटी सचदेवा पीआर एंजेसी कॉर्नरस्टोन के मालिक हैं और वह सलमान खान के भी रिश्तेदार है। बता दें, बंटी सचदेवा सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के सगे भाई हैं।

sonakshi sinha

रिपोर्ट की माने तो सोनाक्षी के परिवार को भी बंटी सचदेव बहुत पसंद है। बंटी सचदेवा और सोनाक्षी अक्सर एक साथ कई पार्टियों में भी दिखाई दे चुके हैं। इसके अलावा इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरती है। बता दें, बंटी सचदेवा से पहले भी सोनाक्षी सिन्हा का नाम मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स के साथ भी जुड़ चुका है।

सोनाक्षी सिन्हा फिल्म दबंग के बाद ‘दबंग 2’, ‘बुलेट राजा’, ‘रावडी राठौर’, ‘तेवर’, ‘हॉलीडे’, ‘कलंक’ ,’अकीरा’, ‘दबंग 3’, ‘मिशन मंगल’, और ‘खानदानी शफाखाना’ जैसी बड़ी फिल्मों में दिखाई दे चुकी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा फिल्म ‘भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया’ में दिखाई दी थी।

Related Articles

Back to top button