स्वास्थ्य

ये है रात में पैर धोने का सही तरीका, रोज धोने से मिलते हैं एक से बढ़कर एक फायदे

आज के जमाने में हर कोई व्यस्त होता है। इस भागदौड़ से भरी जिंदगी में किसी को आराम नहीं मिलता है। सिर्फ वर्किंग क्लास लोग ही नहीं बल्कि हाउस वाइफ का भी यही हाल है। जब दिनभर हम इतना काम करते हैं तो रात में इसका सबसे ज्यादा असर हमारे पैरों पर पड़ता है। ये दर्द से फड़कने लगते हैं। ऐसे में यदि आप रात में सोने से पहले अपने पैर धो लें तो आपको बहुत लाभ मिलेगा।

पैर धोने का तरीका: पैरों को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इन्हें जल्दबाजी में यूं नहीं धोएं, बल्कि आराम से हर उंगली के बीच गंदगी साफ करते हुए धोएं। पैर के तलवे भी अच्छे से रगड़कर धोना चाहिए। यदि संभव हो तो गुनगुने पानी से भरे बर्तन में कुछ देर अपने पैर डुबोकर रख देना चाहिए।

रात में पैर धोने के फायदे

1. रात में पैर धोने से उज्र का प्रवाह बहुत अच्छे से होता है। जब पैर दिनभर जमीन पर होते हैं तो उन्हें प्रापर एयरफ्लो नहीं मिल पाता है। ऐसे में रात को पैर धोने के बाद उन्हें बस्तर पर लेट खुला छोड़ देना चाहिए। इससे आपकी सारी थकान जल्दी दूर हो जाएगी। आपके पैरों को बहुत राहत भी मिलेगी।

2. पैर दिनभर हमारे पूरे शरीर का वजन उठाते हैं। इससे जोड़ों और मांसपेशियों में अकड़न पैदा हो जाती है। इन्हें यदि सही ढंग से साफ कर दें और थोड़ा आराम दें तो ​जोड़ों और मांसपेशियों को बड़ी राहत मिलती है।

3. आयुर्वेद के अनुसार पैरों की साफ सफाई पर अधिक ध्यान दिया जाए तो शरीर का तापमान सही बना राहत है। ऐसी मान्यता है कि पैर का कनेक्शन अग्नि के तत्वों से होता है। जब हम जूते चप्पल पहनते हैं तो उस बंद क्षेत्र में गर्मी उत्पन्न होती है। ऐसे में इन्हें उतारने से आराम भी मिलता है और गर्मी भी बाहर चली जाती है। फिर जब इन्हें धोया जाता है तो पैरों को इतना अधिक आराम मिलता है कि बहुत अच्छी नींद आती है।

4. जूते और मोजे के चलते पैर पसीने से तर हो जाते हैं। ये पैरों की दुर्गंध का कारण बनते हैं। ऐसे में यदि आप रोज रात को अपने पैर धोते हैं तो पैरों की बदबू से छुटकारा मिल सकता है। ये सेंट या लोशन स्प्रे लगाने की तुलना में बहुत अच्छा तरीका है। इससे आपके पैर एकदम तरोताजा महसूस करते हैं।

5. रात में रोज पैर धोने से ये कोमल और मुलायम भी बने रहते हैं।

Related Articles

Back to top button