धार्मिक

राशिफल 13 मार्च: आज इन 6 राशियों की अधूरी मनोकामना होगी पूर्ण, धन लाभ के बने योग

आज हम आपको रविवार 13 मार्च का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 13 मार्च 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया नजर आ रहा है। जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहने वाला है। दांपत्य जीवन के रिश्ते मधुर बने रहेंगे। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जो आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। अचानक कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शाम को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की आशंका नजर आ रही है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। बिजनेस में कुछ बदलाव कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक ठाक नजर आ रहा है। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिलेगा। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का आज का दिन ठीक रहेगा। परिवार वालों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आप किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। इस राशि के विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। लवमेट्स आज कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं, इसके साथ ही एक-दूसरे को उपहार देंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी खुशनुमा नजर आ रहा है। जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। दोस्तों की पूरी सहायता प्राप्त होने वाली है। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। नए-नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर काफी फायदेमंद रहेगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। पिताजी के मार्गदर्शन से आपको अपने किसी कार्य में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ के अवसर मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। ऑफिस में आपके कामों की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है इसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेते वक्त सोच विचार करने की आवश्यकता है। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। ससुराल पक्ष से बेहतर संबंध स्थापित होंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपने मन को कंट्रोल रखना होगा। शादीशुदा जिंदगी में किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी शानदार नजर आ रहा है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। किसी काम में लगाई गई आपकी मेहनत रंग ला सकती है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। ऑफिस में अधूरे काम पूरे होंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप दूसरों की बातों पर ध्यान ना दें। आपको अपने काम से काम रखना होगा। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने सभी कामों को मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। किसी महिला मित्र की मदद से आपको धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा, तभी आपको सफलता मिल सकती है। अचानक कोई सकारात्मक खबर सुनने को मिलेगी। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। खास लोगों से दोस्ती होगी। व्यापारियों को आज कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपका मन सामाजिक कार्यो में अधिक लगेगा। लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। वाहन प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतनी की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

Related Articles

Back to top button