बॉलीवुड

रणबीर कपूर के साथ डेट पर इस वजह से रोने लगी थी लड़की, एक्टर ने किया शॉकिंग खुलासा

रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे हैंडसम और सबसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं। रणबीर कपूर ने कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। रणबीर ने अपनी फिल्मों को लेकर जितनी सुर्खियां बटोरी हैं, उतना ही अपनी निजी जिंदगी और अपनी लव लाइफ को लेकर भी वे सुर्खियां बटोरते रहते हैं।

जहां तक रणबीर कपूर की निजी जिंदगी की बात है तो इसके बारे में उन्हें बहुत कम ही बात करते हुए देखा गया है। ज्यादातर वे इसके बारे में कुछ भी नहीं बताते हैं। चाहे रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड की बात हो या फिर उनके रिश्ते की, इस बारे में शायद ही कभी उन्हें कहीं पर बात करते हुए देखा गया है। इन सारी चीजों को वे रिजर्व रखना ही पसंद करते हैं।

अजीब रही थी पहली डेट

हालांकि, एक मौका जरूर आया था, जब रणबीर कपूर ने अपनी पहली गर्लफ्रेंड के बारे में जानकारी सबके सामने रख दी थी। इस दौरान उन्होंने यह बताया था कि उनकी पहली डेट कैसी रही थी। उन्होंने कहा था कि पहली डेट उनकी बहुत ही अजीबोगरीब तरह की रही थी। उन्होंने बताया था कि यह वह पल था, जब वह लड़की रोए जा रही थी। रणबीर के सामने उस लड़की ने उन्हें कह दिया था कि उन पर वे बिल्कुल भी भरोसा नहीं करती हैं।

पहली डेट जब रणबीर कपूर ने की थी, तब उनकी उम्र क्या थी, इसके बारे में जानकर भी आपको बहुत हैरानी होगी। वास्तव में तब रणबीर कपूर बहुत ही छोटे थे। रणबीर कपूर का एक बहुत ही पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। उनके इस वीडियो को उनके प्रशंसक सोशल मीडिया में शेयर किए जा रहे हैं।

यहां किया था खुलासा

यह वीडियो तब का है, जब रणबीर कपूर फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में हिस्सा लेने के लिए वहां पहुंचे हुए थे। तभी एक लड़की ने उनसे यह सवाल कर दिया था कि बहुत सी लड़कियों को आपने अब तक डेट किया होगा, मगर क्या आपको यह याद है कि पहली डेट आपकी कैसी रही थी। रणबीर कपूर ने इसका जो जवाब दिया था, वह इस वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranbir Kapoor (@ranbirian.forever)

यह बताया था रणबीर कपूर ने

रणबीर कपूर ने इसके बारे में बताते हुए कहा कि उनकी पहली डेट तब हुई थी, जब वे आठवीं क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। एक लड़की कोने में खड़ी थी। रणबीर कपूर के मुताबिक वह लड़की रोती जा रही थी। तब रणबीर कपूर उसके पास पहुंचे थे और वहां पहुंच कर उन्होंने उस लड़की से यह पूछा था कि आखिर वह रो क्यों रही है।

इस पर उस लड़की ने रणबीर कपूर को यह जवाब दिया था कि मुझे तुम पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। मैं तुम पर बिल्कुल भी यकीन नहीं करती। जब सभी दर्शकों ने रणबीर कपूर के मुंह से उनकी पहली डेट के बारे में यह कहानी सुनी तो वे भी हंस पड़े थे।

पढ़ें रणबीर को पापा समझ गोद में बैठ गई थी आराध्या बच्चन, फिर ऐश्वर्या ने दिया था ऐसा रिएक्शन

Related Articles

Back to top button