धार्मिक

2023 में धनवान बनेगी ये राशियां, शनि बना रहे शश महापुरुष राजयोग, पूरे साल मिलेगा अनाप-शनाप पैसा

शनिदेव न्याय के देवता कहलाते हैं। वह इंसान के कर्मों के आधार पर उन्हें अच्छा या बुरा फल देते हैं। वहीं कुंडली में शनि की स्थिति भी सुख या दुख का कारण बनती है। शनि जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसका असर भी हमारे जीवन पर पड़ता है। इस बार शनि नए साल 2023 में 17 जनवरी को मकर राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश कर रहा है। वह यहां 29 मार्च 2025 विराजित रहेंगे।

शनि का कुंभ राशि में गोचर ‘शश महापुरुष राजयोग’ बना रहा है। वैदिक ज्‍योतिष में इस राजयोग का काफी महत्व है। यह बहुत शुभ होता है। इससे जॉब, बिजनेस, पैसा, काम में सफलता सहित कई लाभ होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि शनि के इस गोचर का किन-किन राशियों को ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इन राशियों की किस्मत 17 जनवरी, 2023 से खुल जाएगी।

वृषभ राशि

नया साल इस राशि के जातकों के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। 17 जनवरी से आपको धन से जुड़े कई लाभ होंगे। आपको बस पैसा कमाने के इन अवसरों को पहचानकर इनका पूरा लाभ उठाना होगा। जॉब में आपके काम की तारीफ होगी। प्रमोशन के भी चांस है। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल होने से लाभ होगा। नौकरी के सिलसिले में विदेश की यात्रा हो सकती है। पुराने अटके काम समय पर होंगे। घर बैठे धन और सुख मिलेगा।

मिथुन राशि

17 जनवरी, 2023 से मिथुन राशि के सभी दुखों का खात्मा होना शुरू हो जाएगा। आपके जीवन में जीतने भी कष्ट और तकलीफ थी वह धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। आपके ऊपर शनि की ढैय्या समाप्‍त होगी। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में खुशियों की बहार आएगी। पुरानी सभी मुरादें इस साल पूरी होंगी। विवाह का योग बनेगा। सरकारी नौकरी के चांस प्रबल होंगे। छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा।

तुला राशि

नया साल तुला राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी रहेगा। इस वर्ष आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके फैन बन जाएंगे। आप जीवन में कोई बड़ा मुकाम हासिल करेंगे। जीवन की सभी समस्याएं समाप्त होगी। माता पिता से धन लाभ हो सकता है। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। पुराने रोग खत्म हो जाएंगे। शुभ काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि

शनि के गोचर से धनु राशि के जातकों की लाइफ बदल जाएगी। इनके जीवन में कई अच्छे बदलाव आएंगे। नौकरी के सिलसिले में स्थान परिवर्तन या विदेश यात्रा हो सकती है। घर में सुख और शांति का माहौल रहेगा। नौरकी और व्यापार में धन लाभ होगा। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। किसी तीर्थ स्थल के दर्शन हो सकते हैं। भगवान में आस्था बढ़ेगी। अटके काम पूरे होंगे।

Related Articles

Back to top button