बॉलीवुडमनोरंजन

इस एक्टर को डेट कर रही अमिताभ की नातिन नव्या! फैंस ने रंगे हाथों पकड़ा

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भले ही फ़िल्मी दुनिया से दूर रहती हैं लेकिन फिर भी वह अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। कभी अपने फोटोज को लेकर तो कभी लव लाइफ को लेकर। पिछले दो साल से ये खबर आ रही थी कि वो जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी को डेट कर रही हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गली बॉय एक्टर सिद्धांत चुतर्वेदी और नव्या नवेली नंदा बी टाउन की लेटेस्ट कपल हैं।

रिपोर्ट में ये कहा जा रहा है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा सीरियस रिलेशनशिप में हैं। नव्या ने हाल ही में अपनी कुछ मोनोक्रोम तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इन फोटोज में वह सोफे पर बैठकर हंसती हुईं नजर आईं। दूसरी ओर सिद्धांत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। नव्या की तस्वीरों को फैंस और सेलेब्स ने खूब पसंद किया। कुछ फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने नव्या के रिलेशनशिप स्टेटस पर सवाल उठा दिए।

navya naveli nanda

फैंस ने कमेंट कर जताया शक

यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि नव्या और सिद्धांत एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। क्योंकि दोनों ने ओरिगामी फोटोज और वीडियो को लगभग एक ही दिन शेयर किया है। साथ ही सिद्धांत की को-एक्टर दीपिका पादुकोण ने नव्या की फोटो पर कमेंट भी किया।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya Naveli Nanda (@navyananda)


सोशल मीडिया यूजर्स के शक जताने के बाद हर तरफ नव्या और सिद्धांत के चर्चे हो रहे हैं। हालांकि दोनों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले नव्या नवेली नंदा का नाम जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी संग जोड़ा गया था। तब मीजान ने नव्या को अपना दोस्त बताया था।

कौन हैं नव्या नवेली नंदा?

navya naveli nanda

नव्या नवेली नंदा, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन हैं। वह श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी हैं। नव्या, प्रोजेक्ट नवेली की संस्थापक हैं। यह एक NGO है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को संसाधनों और अवसरों तक पहुंच प्रदान करके लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है। सोशल मीडिया पर नव्या काफी फेमस हैं। कई फैंस को उनके बॉलीवुड डेब्यू का भी इंतजार है।

 

Related Articles

Back to top button