धार्मिक

जानिये क्यों पाँव में नहीं पहना जाता है सोने की पायल, क्या है इस का लक्ष्मी माता से सम्बन्ध?

भारतीय संस्कृति में आभूषण पहनने की परंपरा प्राचीन काल से ही चली आ रही है। चाहे महिला हो या पुरुष, आपको दोनों ही सोने-चांदी के जेवर पहने हुए दिख जाएंगे। विशेषकर महिलाएं सोने के आभूषण पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। वहीं हिंदू धर्म, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में भी सोने को बहुत अहम माना गया है। इसे स्वर्ण भी कहते हैं।

सोने-चांदी के आभूषणों के बिना भारतीय महिलाओं का श्रृंगार अधूरा रहता है। महिला-पुरुष के साथ-साथ बच्चे भी सोने के जेवर पहनते हैं। वैसे देखा जाए तो बाजार में आपको सिर से लेकर पैर तक के सोने के आभूषण मिल जाएंगे परंतु पैर में सोने के आभूषण पहनने की मनाही की जाती है। इसके पीछे की वजह धार्मिक, ज्योतिषीय के अलावा वैज्ञानिक कारण है।

इसी वजह से चाहे अमीर हो या फिर कोई गरीब, वह पैरों में सोने के जेवर नहीं पहनता है। पैरों में चांदी के गहने पहनना अच्छा माना जाता है। चाहे बिछिया की बात करें या फिर पायल की। ऐसा माना जाता है कि पैर में सोना पहनने से मां लक्ष्मी जी रूठ जाती हैं।

पैर में सोना पहनने से मां लक्ष्मी क्यों रूठ जाती हैं?

वैसे देखा जाए तो सोने को बहुत शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी को भी सोना बहुत ज्यादा प्रिय है। इसी वजह से नाभि या कमर के नीचे सोना पहनना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी को नाराज कर सकता है। इतना ही नहीं बल्कि अगर श्रीहरि और मां लक्ष्मी जी नाराज हो जाएं, तो इससे जीवन में कई प्रकार के संकट उत्पन्न हो सकते हैं और व्यक्ति को कंगाल भी कर सकता है। पैरों में सोने के आभूषण पहनने से जीवन में एक के बाद एक धन से जुड़ी हुई परेशानियों के साथ-साथ और भी कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

अगर आप पैरों में सोने से जेवरात धारण करते हैं तो इससे प्रभु विष्णु और मां लक्ष्मी का अपमान समझा जाता है। ऐसा करने वे दोनों नाराज हो सकते हैं, जिससे आपके घर की सुख-शांति और धन समृद्धि दोनों चली जाती हैं। इसी वजह से भूलकर भी पैरों में सोने के आभूषण नहीं पहनने चाहिए। इसलिए महिलाएं पायल और बिछिया चांदी की ही पहनती हैं और शरीर के ऊपर हिस्से में ढेर सारे सोने के आभूषण पहनती हैं।

पैर में सोना पहनने के क्या हैं नुकसान?

वहीं अगर हम वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो पैर में सोना पहनना स्वास्थ्य को भी नुकसान करवा सकता है। जी हां, पैरों में सोना ना पहनने को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सही माना गया है। इसके मुताबिक मानव की शारीरिक बनावट ऐसी होती है, जिसमें शरीर के ऊपरी भाग को ठंडक और निचले हिस्से को गर्माहट की जरूरत होती है। सोने के आभूषण शरीर में गर्मी को बढ़ाते हैं।

ऐसे में अगर आप पैरों में सोने के बने आभूषण पहनते हैं, तो इससे आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। इस वजह से पैरों में चांदी के आभूषण पहने जाते हैं, जिससे कि शरीर का तापमान संतुलित रहे। वरना शरीर के तापमान में असंतुलन होने के कारण कई तरह के नुकसान पहुंचने की संभावना रहती है।

Related Articles

Back to top button