बॉलीवुड

मैंने हाँ कर दी… अर्जुन संग शादी पर मलाइका ने शर्माते हुए दी प्रतिक्रिया? कन्फ्यूज हुए फैंस

बॉलीवुड इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपनी लव लाइफ के कारण सुर्खियों में रहते हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और फैंस भी इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।इतना ही नहीं बल्कि फैंस बेसब्री से इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन कपूर कब शादी करेंगे।

malaika arora

लेकिन लगता है अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि मलाइका अरोड़ा ने शादी के लिए हां कर दी है। यह हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर के जरिए यूजर्स कयास लगा रहे। तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?

मलाइका की इस तस्वीर को देख कन्फ्यूज हुए फैंस

बता दें, मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी खूबसूरत और बोल्ड तस्वीरें भी साझा करती रहती है। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ भी काफी रोमांटिक तस्वीरें साझा करती रहती है।

malaika arora

अब इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए मुस्कुराती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर में मलाइका शर्माती हुई भी नजर आई। उन्होंने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि, “मैंने हां कर दी है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

बस जब से मलाइका ने यह तस्वीर साझा की है सोशल मीडिया पर उनकी शादी की चर्चा तेजी से शुरू हो गई है। इस कैप्शन को पढ़ने के बाद लगातार फैंस भी उनसे यह सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने अर्जुन के साथ शादी के लिए हां कर दी? इतना ही नहीं बल्कि एक यूजर ने तो कमेंट कर कहा कि, ‘टू बी मिसेस कपूर’।

वहीं अन्य यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, “हां! किसलिए? क्या आप अर्जुन कपूर के साथ दूसरी शादी करने वाली हैं?” अब असल सच्चाई क्या है यह तो मलाइका और अर्जुन ही बता सकते हैं लेकिन फैंस काफी खुश हैं, लेकिन कुछ लोग कन्फ्यूज भी है।

malaika arora

इस एक्टर से हो चुकी है मलाइका की शादी

बता दें, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर करीब साल 2018 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। गौरतलब है कि पहले मलाइका की शादी अरबाज खान से हुई थी। लेकिन बेटे अरहान के जन्म के बाद इनका तलाक हो गया। अब मलाइका अरोड़ा जहां अर्जुन कपूर को डेट कर रही है तो वहीं अरबाज खान विदेशी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं

malaika arora

गौरतलब है कि, मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। ये दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर भी जाते हैं जहां से ये अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button