विशेष

बेहद शक्की स्वभाव की होती हैं इन राशियों की लड़कियां, पार्टनर पर हमेशा रखती हैं नजर

हर रिश्ते में प्यार की मिठास और विश्वास का होना बहुत जरूरी होता है। मगर इसके विपरित जब रिश्ते में जलन या शक जैसी चीज आने लगती है, तो अच्छे-अच्छे रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। दरअसल एक इंसान का स्वभाव हमेशा दूसरे से अलग होता है। हर इंसान में अलग अलग खूबियां पाई जाती हैं। असल में ये सभी खूबियां और स्वभाव जातक के राशि के प्रभावों के कारण होता है। खैर, आज हम आपको ऐसी 4 राशि की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने लव लाइफ में अपने पार्टनर के प्रति काफी पॉजेसिव होती हैं…

वृषभ राशि

वैसे तो वृषभ राशि की लड़कियां अपने पार्टनर से बेइंतहा मोहब्बत करती हैं, साथ ही इन लड़कियों को हमेशा अपने पार्टनर के साथ रहना और उन पर हक जमाना अच्छा लगाता है। मगर हमेशा साथ रहने से इन्हें कई बार अपने पार्टनर की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। हालांकि ये अपने पार्टनर को लेकर काफी पॉजेसिव होती हैं, ये ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि इन्हें अपने पार्टनर को खोने का डर सताता रहता है। इसके परिणाम में कई बार इनके पार्टनर दुखी हो जाते हैं और इनसे दूर होने लगते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि की लड़कियां हर चीज को अपने हिसाब से करना पसंद करती हैं। इनका गुस्सैल और अहंकारी स्वभाव कई बार पार्टनर के साथ रिश्ते खराब देता है। वैसे ये अपने प्यार को लेकर ओवर पॉजेसिव और एक्सट्रा प्रोटेक्टिव रहती हैं, लिहाजा इन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं होता है कि इनका पार्टनर किसी दूसरे से बात करे। मगर ये लड़कियां एक बार अगर किसी के प्यार में पड़ जाती हैं तो उससे जिंदगी भर ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाती हैं। साथ ही लड़कियां प्यार में काफी भरोसेमंद होती हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि की लड़कियां मनमर्जी और मूडी किस्म की होती हैं। ये कभी किसी के दबाव में आकर काम नहीं करती हैं, हमेशा अपने धुन में चलने वाली इन लड़कियों को समझ पाना बेहद मुश्किल होता है। इन लड़कियों की एक खराब आदत ये होती है कि ये हमेशा दूसरों में कमियां ढूंढती हैं और खुद को हमेशा अच्छा साबित करने की कोशिश करती हैं। मगर ये पार्टनर से बहुत ही ज्यादा प्यार करती हैं और हर दम उनके साथ ही रहना चाहती हैं। यही वजह है कि ये लड़कियां ये अपने पार्टनर को लेकर एक्सट्रा पॉजेसिव हो जाती हैंं और फिर ये अपने पार्टनर को दूसरी लड़कियों की नजर से छिपाकर ही रखती हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि की लड़कियां स्वतंत्र और खुले विचारों वाली होती हैं। ये दूसरों के दबाव में रहना बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं, इन्हें हमेशा अपने मुताबिक जीवन जीना पसंद होता है। मगर ये लड़कियां जलन से भरी होती हैं, यही वजह है कि ये अपने पार्टनर को लेकर ओवर प्रोटेक्टिव रहती हैं। ये हमेशा अपने पार्टनर का साथ चाहती हैं। इन्हें जल्दी से किसी पर भरोसा नहीं होता है, इसलिए ये अपने पार्टनर को किसी से बात करने नहीं देती हैं। लिहाजा इन लड़कियों के इस व्यवहार के कारण कई बार इनके पार्टनर इनसे नाराज हो जाते हैं।

Related Articles

Back to top button