बॉलीवुड

श्रीदेवी के प्यार में जब बोनी कपूर हुए गिरफ्तार, तो एक्स वाइफ के सामने यूं किया था इजहार

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन बोनी कपूर के साथ उनकी प्रेम कहानी अक्सर सुनने के लिए मिल ही जाती है। बोनी कपूर और श्रीदेवी की प्रेम कहानी इतनी भी आसान नहीं रही थी, क्योंकि बोनी कपूर पहले से ही शादीशुदा थे। यही नहीं, बोनी कपूर से जब श्रीदेवी शादी करने के लिए तैयार हो गई थीं, तो बहुत से लोगों के दिमाग में यही सवाल उठ रहा था कि आखिर इतने साधारण से दिखने वाले और पहले से ही शादीशुदा बोनी कपूर से श्रीदेवी ने शादी करने का फैसला कर कैसे लिया।

श्रीदेवी जब मिस्टर इंडिया फिल्म की शूटिंग कर रही थीं तो गाने ‘काटे नहीं कटते’ की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को देखकर बोनी कपूर को उनसे पहली नजर वाला प्यार हो गया था, जबकि बोनी कपूर इस वक्त पहले से ही मोना शौरी कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए थे और उनके अर्जुन कपूर व अंशुला कपूर नाम के दो बच्चे भी थे।

शूटिंग के वक्त

जब मिस्टर इंडिया की शूटिंग चल रही थी, तो उस वक्त बोनी कपूर इस बात का पूरा ध्यान रख रहे थे कि उनकी हीरोइन को किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। यह वह वक्त था, जब वैनिटी वैन और पर्सनल असिस्टेंट जैसी कोई भी चीज नहीं हुआ करती थी, लेकिन बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए स्पेशल वैन का इंतजाम कर दिया था।

श्रीदेवी को इंप्रेस करने के लिए बोनी कपूर तब हरसंभव कोशिश कर रहे थे। बोनी कपूर और श्रीदेवी साल 1996 में एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे। बोनी कपूर और श्रीदेवी ने जब शादी कर ली थी, तो इसके बाद श्रीदेवी बिल्कुल भी नहीं चाहती थीं कि बोनी कपूर अपनी पहली पत्नी मोना कपूर और दोनों बच्चों से मिलें।

ऐसा बताया जाता है कि एक बार जब बोनी कपूर मोना व बच्चों से मिले थे, तो श्रीदेवी बुरी तरह से झल्ला गई थीं। मोना और बोनी के दोनों बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर दोनों को ही श्रीदेवी और उनकी बेटी जाह्नवी कपूर व खुशी कपूर से इतनी नफरत थी कि वे कभी उनसे बात नहीं करते थे। वे श्रीदेवी को ही अपनी मां का घर बर्बाद करने के लिए जिम्मेवार मानते थे।

एक्स वाइफ को जब बताया

बोनी कपूर ने एक बार यह स्वीकार किया था कि श्रीदेवी से उन्हें इस कदर प्यार हो गया था कि उन्होंने अपनी एक्स वाइफ के सामने साफ-साफ इसके बारे में बता दिया था। बोनी कपूर ने कहा था कि श्रीदेवी में बनावटीपन बिल्कुल भी नहीं था। उनकी मासूमियत ने उन्हें काफी प्रभावित किया था। वे बस शूटिंग के लिए आती थीं और अपना काम करके चली जाती थीं।

बोनी कपूर के मुताबिक जितनी बार वे श्रीदेवी से मिल रहे थे, उनका प्यार उनके प्रति गहराता ही जा रहा था। बोनी कपूर के मुताबिक श्रीदेवी स्टार जरूर रहीं, लेकिन जमीन से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहा। जब श्रीदेवी एक पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने के लिए दुबई गई हुई थीं, तभी 24 फरवरी, 2018 को उनकी अचानक निधन की खबर सामने आई।

पूरी दुनिया श्रीदेवी के निधन के बारे में जानकर हैरान रह गई थी। तब कपूर परिवार से हर किसी ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया था और सोशल मीडिया में इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था। बोनी कपूर ने भी अपने पोस्ट में श्रीदेवी को पूरे परिवार की ताकत बताया था और कहा था कि अब उनकी जिंदगी पहले जैसी कभी भी नहीं रहेगी।

साथ हो गए सौतेले भाई-बहन

हालांकि, श्रीदेवी के निधन के बाद सभी सौतेले भाई-बहन साथ हो गए। अर्जुन कपूर को जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर का खास ध्यान रखते हुए देखा गया। बोनी कपूर ने भी इस पर खुशी जताई कि उनके चारों बच्चे अब साथ में हैं। अफसोस बस इस बात का है कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटने के बाद ऐसा हुआ।

ये भी पढ़ें श्रीदेवी से शादी करने के खातिर बोनी कपूर ने छोड़ा था अपना परिवार, छोटे छोटे थे बच्चे थे अकेले

Related Articles

Back to top button