बॉलीवुड

मलाइका ने अर्जुन को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- लड़कियां अपने से कम उम्र लड़कों संग शादी करती हैं तो

एक मशहूर कहावत है कि प्यार ना रंग का और ना ही उम्र का भेद देखता है। प्यार दुनिया की सबसे अच्छी फीलिंग है और ये किसी भी इंसान के लिए कभी भी पैदा हो सकती है। वैसे तो भारत में ये प्रथा वर्षों से चली आ रही है कि शादी करने के लिए लड़के बड़े और लड़कियां छोटी होनी चाहिए।

मगर आज लड़कियां खुद से छोटे लड़के को अपना लाइफ पार्टनर बनाना पसंद कर रहे हैं। हालांकि बड़ी उम्र की लड़कियों को खुद से छोटे उम्र के लड़के के साथ घर बसाना और जिंदगी गुजारना आसान नहीं होता है।

भारत में जब लड़कियां अपने से उम्र में छोटे लड़कों संग शादी करती हैं या रिलेशनशिप में रहती हैं, तो उन्हें समाज में ताने सुनने पड़ते हैं। इन दिनों बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी इस बात का चलन बढ़ गया है।

इसी कड़ी में मलाइका अरोड़ा नाम टॉप पर शामिल हैं, जो इन दिनों खुद से छोटे उम्र के अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप में रह रही हैं और इस वजह से उन्हें आए दिन सोशल मीडिया पर ताने सुनने पड़ते हैं। इस बारे में मलाइका ने एक इंटरव्यू में खुलकर अपने विचार रखे थे। आइये जानते हैं, आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा…

रिश्ते में नहीं देखना चाहिए उम्र का अंतर…

एक लीडिंग एटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मलाइका ने उम्र के अंतर को लेकर कहा था कि जब किसी के साथ आप रिश्ते में होते हैं तो आपको उम्र का अंतर नहीं दिखना चाहिए, मगर हम एक ऐसे समाज में रहते हैं जहां इंसान बदलते समय के साथ प्रगति से मना कर देता है।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका कहती हैं कि जब जब बड़े उम्र का कोई इंसान किसी छोटी लड़की के साथ रोमांस करेगा, तो सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया तक हर जगह छाया रहता है, वहीं अगर कोई बड़ी उम्र की लड़की खुद से छोटे उम्र के लड़के के साथ रिश्ते में आता है, तो उसे डेस्पेरेट कहकर ताना मारा जाता है।

बदलना होगी समाज की सोच

मलाइका कहती हैं कि, अगर कुछ लोगों को ये लगता है कि बड़ी उम्र की लड़कियां खुद से छोटे उम्र के लड़के के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते हैं तो उन्हें गलत लगता है क्योंकि रिश्ते को निभाने के लिए उम्र नहीं अंडरस्टैंडिंग की जरूरत होती है।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

वो कहती हैं कि प्यार करना आसान है, मगर उसे निभाना कहीं ज्यादा कठिन होता है। लड़की की बड़ी उम्र की वजह से रिश्तों में दूरियां नहीं आती हैं बल्कि अंडरस्टैंडिंग नहीं होने की वजह से रिश्ते टूटते हैं।

बड़ी उम्र की महिलाएं रिलेशनशिप में होती हैं मैच्योर

मलाइका कहती हैं कि जब रिलेशनशिप में लड़की, लड़के से उम्र में बड़ी होती है तो रिश्ता अच्छा चलता है। क्योंकि बड़ी उम्र की महिलाएं ज्यादा समझदार होती हैं और रिश्ते को संभालती हैं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

पार्टनर की अहमियत समझती हैं

रिश्ते में बड़ी उम्र की लड़कियां अपने पार्टनर की अहमियत को समझती हैं और हर वो चीज करने को तैयार रहती हैं, जिससे उनका रिश्ता मजबूत बनता है। बड़ी उम्र की लड़कियां अधिक अनुभवी होती हैं और उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव का सामना किया होता है, यही वजह है कि लड़के बड़ी उम्र की महिलाओं को अपना लाइफ पार्टनर बनाना पसंद करते हैं।

मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर

मजबूत होता है आर्थिक पक्ष

बड़ी उम्र की लड़कियां आर्थिक रूप से काफी मजबूत होती हैं, जिसकी वजह से लड़कों पर थोड़ा कम बोझ पड़ता है और वो अपनी जिंदगी को लेकर अधिक चिंता में नहीं रहते हैं।

Related Articles

Back to top button