मनोरंजन

धोनी के घर में आया एक और नन्हा मेहमान, पत्नी साक्षी ने वीडियो शेयर कर दी ये जानकारी

दुनिया भर के महान क्रिकेटरों में से एक नाम महेंद्र सिंह धोनी का भी गिना जाता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रदर्शन से देश के हर किसी के दिल में एक खास जगह बनाई। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है।

“कैप्टन कूल” कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने खेल की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं परंतु एक बार फिर से वह चर्चा में आ गए हैं। लेकिन इस बार यह अपने खेल के वजह से चर्चा में नहीं आए।

आपको बता दें कि इस बार महेंद्र सिंह धोनी की चर्चा की वजह खेल नहीं है बल्कि कुछ ही है। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी के घर में नन्हा मेहमान आया है, जिसका खुलासा खुद उनकी पत्नी साक्षी में किया है। साक्षी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सबको यह जानकारी दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r)

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने एक वीडियो साझा किया था, जिसके माध्यम से उन्होंने अपने फैंस को चेतन नाम के घोड़े से परिचित कराया था। साक्षी ने वीडियो साझा करते हुए यह लिखा था कि “हमारे घर में चेतक आपका स्वागत है। आप एक सच्चे जेंटलमैन हैं।

आपने लिली (कुत्ता) से भी मुलाकात की। हम आपको अपने परिवार में आपका स्वागत करते हैं।” साक्षी के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी एक अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी होने के साथ-साथ यह एक समर्पित फैमिली मैन भी हैं। उनकी खूबसूरत पत्नी साक्षी और उनकी बेटी जीवा को धोनी के फैंस खूब प्यार देते हैं। महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी 2010 में विवाह के बंधन में बंध गए थे। इसके बाद 2015 में दोनों बेटी जीवा के माता-पिता बने। फैंस को महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी की जोड़ी बहुत पसंद आती है।

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में अच्छी खासी लोकप्रियता हासिल की है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट का कद काफी ऊंचा कर दिया है। उनका नाम हमेशा गर्व और इज्जत के साथ लिया जाता है। बता दें कि IPL 2022 की नीलामी को लेकर सभी टीमों के द्वारा अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने रिटेन खिलाड़ी की सूची बनाना शुरू कर दिया है।

चेन्नई सुपरकिंग्स अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अगले 3 सीजन के लिए रिटेन करेगी। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को भी रिटेन करने की तैयारी में जुटी हुई है। अक्सर धोनी के संन्यास को लेकर खबरें आती रहती हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही के एक इवेंट के दौरान यह साफ कर दिया है कि वह अभी संन्यास नहीं लेंगे।

धोनी ने चेन्नई में ही अपना आखिरी मैच खेलने की इच्छा जताई है। इससे यह साफ हो जाता है कि आने वाले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स धोनी को जरूर रिटेन करने वाली है। अगर हम BCCI के नियम के मुताबिक देखें तो हर टीम ज्यादा से ज्यादा 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली से भी बात कर रही है।

आपको बता दें कि टीम को यह लगता है कि मोईन अली का चेन्नई की पिच पर सफल होने की संभावना है। अगर वह इसके लिए राजी नहीं होते हैं तो ऐसे में टीम सैम कुरेन को ही रिटेन कर सकती है। बता दें कि BCCI सचिव जय शाह भारत में ही आईपीएल का अगला मैच खेले जाने की बात कह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button