अजब ग़जब

शादी से पहले ही दुल्हन ने साइन करवा लिया कॉन्ट्रेक्ट, अब लोग बेचारे दूल्हे की कर रहे चिंता

शादी एक ऐसा बंधन हैं जो कि एक बार जुड जाए तो फिर जीवनभर का साथ बन ही जाता हैै। कई बार इस बंधन में ऐसा भी होता है कि आपको ना चाहते हुए भी इस बंधन को बांधे रखना ही पड़ जाता है। क्योंकि हमारे समाज में आज भी शादियों के तोड़ना इतना आसान नहीं होता है।

कभी अपने लिए तो कभी हमारे अपनो के लिए हम शादी में कॉम्प्रोमाइज करके रुकना ही पड़ता है। लेकिन क्या ऐसा भी कुछ रास्ता हो सकता है कि जिससे आपको शादी के बाद किसी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज ही ना करना पड़ें और शादी के फैसले पर पछताना भी ना पड़े। वैसे हां हो तो सकता हैं, आपने इन दिनों कॉन्ट्रेक्ट मैरिज का नाम तो सुना ही होगा।

शादी से पहले साइन करवाया कॉन्ट्रेक्ट

अक्सर लड़कियां मजाक मजाक में ही सही लेकिन यह सोचती जरुर हैं कि वे शादी से पहले अपने पति से अपने मन की बातों को कॉन्ट्रेक्टसाइन करवा लेगी। लेकिन असल में ऐसा कर कोई नहीं पाता है। लेकिन हाल ही में एक दुल्हन ने इसे सच बना कर दिखाया है। इस दुल्हनन ने शादी से पहले ही अपने पति से एक कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाया है।

दुल्हन ने अपने इस कॉन्ट्रेक्ट में दूल्हे को शादी के बाद कुछ हरकतों को ना करने के लिए साइन करवाया है। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसके मुताबिक दुल्हन ने अपनी शादी से पहले दूल्हे से एक ऐसे कॉन्ट्रेक्ट पर साइन करवाया जिसमें वह कुछ हरकतें शादी के बाद नहीं कर सकता।

कॉन्ट्रेक्ट में लिखी ऐसी बातें

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के मुताबिक दूल्हे ने जिस कॉन्ट्रेक्ट पर साइन किया है उसमें लिखा है कि दूल्हे को रोज दुल्हन के साथ कैरोके नाइट करनी है। इसके अलावा वह जो भी वेब सीरीज देखता है उसका कोई भी स्पॉइलर नहीं बताना। रोज दुल्हन को तीन बार आई लव यू बोलना है।

इस कॉन्ट्रेक्ट के मुताबिक दूल्हा बार्बीक्यू फूड्स अपनी दुल्हन के बिना नहीं खा सकता है। और जब भी दुल्हन कुछ पूछें तो दूल्हे को उसकी कसम खाकर सच बोलना है। सोशल मीडिया पर दुल्हन का ये वीडियो खुब वायरल हो रहा है। एक तरफ तो लोग दुल्हन के इस वीडियो को देखकर खुब हंस रहे हैं। जबकि दुसरी तरफ लोग दूल्हे के लिए भी चिंता जता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छा रहा वीडियो

आपको बता दें कि इस वीडियो में दुल्हन खुब अपने दूल्हे जिसका नाम करण हैं। उसके द्वारा साइन किए गए कॉन्ट्रेक्ट को पढ़ कर सुनाती है। दुल्हन का ये अंदाज लोगों को खुब भा रहा है। लोगों इस वीडियो को खुब पसंद भी कर रहे हैं और इसे शेेयर कर अपने दोस्तों को भी भेज रहे हैं। अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं जबकि लोगों पर वीडियो को लाइक और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाओं को भी जताया है।

Related Articles

Back to top button