बॉलीवुड

तस्वीर में नजर आ रही इस मासूम बच्चीं को क्या आप पहचान पाए? आज है बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस

फैंस अपने पसंदीदा स्टार को देखने के लिए बेताब रहते हैं। उनके सामने पुरानी से पुरानी तस्वीर भी आ जाए तो वे उसे बड़े ही प्यार से निहारने लगते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर स्टार्स अपनी पुरानी और बचपन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

अपने पिता की गोद में बैठी इस तस्वीर में नजर आ रही नन्ही बच्ची आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल है। यह अभिनेत्री बॉलीवुड में सलमान खान से लेकर शाहरुख, आमिर और हर बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे पहचानने की होड़ मची हुई है। क्या आप इस नन्ही बच्ची को पहचान पाए कि आखिर यह कौन है? यदि नहीं तो हम बताते हैं इसका राज…

anushka sharma

सबसे पहले तो हम आपको हिंट देना चाहेंगे कि यह गोद में बेटी नन्ही बच्ची क्रिकेट दुनिया के खिलाड़ी की पत्नी है। इसके अलावा ये बॉलीवुड में तीनों खान के साथ काम भी कर चुकी है और फिलहाल कुछ दिनों से सुनहरे पर्दे से दूर भी है। इसके बाद भी आप नहीं जान पाए तो चलिए खुलासा करते हैं आखिर ये कौन सी एक्ट्रेस है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

दरअसल, यह क्यूट सी स्माइल वाली बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा है। जी हाँ.. वहीं अनुष्का शर्मा जिन्होंने क्रिकेटर विराट कोहली से शादी रचाई है। अनुष्का शर्मा ने खुद इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। फैंस ने भी अनुष्का के बचपन की तस्वीरों को खूब पसंद किया और कमेंट कर उनकी तारीफ की थी।

anushka sharma

बता दें, अनुष्का शर्मा ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने सलमान, आमिर और कई अभिनेताओं के साथ काम किया। वर्तमान में अनुष्का शर्मा ना सिर्फ एक टॉप अभिनेत्री है बल्कि एक मशहूर प्रोड्यूसर भी है। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के तले ‘बुलबुल’ जैसी सीरीज का निर्माण किया है।

anushka sharma

बता दें, अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड यानी कि क्रिकेटर विराट कोहली संग इटली में शादी रचाई थी। इसके बाद 11 जनवरी साल 2021 को विराट कोहली और अनुष्का के घर एक नन्ही परी आई जिसका नाम वामिका रखा गया। अनुष्का और विराट कोहली के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई देती है और अक्सर यह दोनों एक दूसरे के साथ खुश नजर आते हैं।

anushka sharma

बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट के बारे में तो वह आखरी बार साल 2018 में रिलीज हुई आनंद एल रॉय की फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थी। इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार में थे। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी।

anushka sharma

इसके बाद अनुष्का किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। ऐसे में फैंस उन्हें एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए बेकरार है, लेकिन अनुष्का की तरफ से अभी किसी भी फिल्म की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही खुलासा हुआ है कि अनुष्का अब फिल्म इंडस्ट्री में काम करेगी या नहीं?

Related Articles

Back to top button