मनोरंजन

बॉलीवुड के इन कलाकारों ने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए बदल लिया था अपना नाम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं जिनके प्रति फैंस का गहरा लगाव देखने को मिलता है। फैंस अपने पसंदीदा कलाकार के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कोई फैंस अपने फेवरेट कलाकार के नाम का टैटू बनवा लेता है तो कोई हेयर स्टाइल रखता है। फैंस में इतना क्रेज देखने को मिलता है कि कई लोग अपने पसंदीदा कलाकार की पूजा भी करने लगते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे बहुत से जाने-माने कलाकार है जिन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय के बलबूते अच्छा खासा नाम कमाया है। ऐसे में फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार्स के बारे में जानने के इच्छुक रहते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे प्रसिद्ध कलाकारों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिनका असल जिंदगी में नाम कुछ और था और फिल्मों में आने के बाद इन्होंने अपना नाम कुछ और रख लिया। जी हां, बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने इंडस्ट्री के अंदर अपना नाम बदलकर कदम रखा है।

अजय देवगन

अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता माने गए हैं। इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है, लेकिन अजय देवगन ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले अपना नाम बदल लिया था। इनका असली नाम विशाल देवगन है।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के खिलाड़ियों के खिलाड़ी कहे जाते हैं। इन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को काफी प्रभावित किया है। इन्होंने भी अपना नाम बदलकर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। इनका असल नाम राजीव भाटिया है।

टाइगर श्रॉफ

भारतीय अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने अपनी पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया था। टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत शब्बीर खान निर्देशित फिल्म “हीरोपंती” से की थी। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था। आपको बता दें कि टाइगर श्रॉफ का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है।

इरफान खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय के लिए इरफान खान काफी मशहूर हैं। इनको फिल्मों में किए गए कामों की वजह से ही जाना जाता है। इनको तीन बार फिल्म फेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के तौर पर फिल्म “पान सिंह तोमर” के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। आपको बता दें कि इस अभिनेता का असली नाम साहबजादे इरफान अली खान है। फिल्मों में उन्होंने अपना नाम बदल लिया था।

बॉबी देओल

अभिनेता बॉबी देओल ने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फिल्में की है। इन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए अपना नाम बदला है। इनका असली नाम विजय सिंह देओल है।

सनी देओल

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार अभिनेता सनी देओल का असली नाम अजय सिंह है।

शाहिद कपूर

अभिनेता शाहिद कपूर का असली नाम शाहिद खट्टर है।

सलमान खान

अभिनेता सलमान खान को कौन नहीं जानता, यह हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता है। आपको बता दें कि सलमान खान का असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है।

मनोज कुमार

अपने जमाने के जाने-माने अभिनेता मनोज कुमार ने फिल्मों में आकर अपना नाम बदल लिया था। इनका असली नाम हरि कृष्ण गिरी गोस्वामी है।

जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के फिट कलाकारों में से एक जॉन अब्राहम माने जाते हैं और उनके चाहने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। आपको बता दें कि जॉन अब्राहम का असली नाम फरहान अब्राहम है।

Related Articles

Back to top button