बॉलीवुड

अब भाग्यश्री ने भी उड़ाया सलमान को सांप काटने वाली घटना का मजाक, पोस्ट शेयर कर की ऐसी हरकत

साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के जरिए स्टारडम हासिल करने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री इन दिनों जमकर सुर्खियों में है। इस फिल्म में भाग्यश्री अभिनेता सलमान खान के साथ नजर आई थी। दोनों की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया और आज भी इस जोड़ी को फैंस एक साथ देखना चाहते हैं। जहां सलमान खान इस फिल्म के बाद बॉलीवुड के सुपरस्टार बन गए तो वहीं भाग्यश्री ने शादी रचा कर एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। हाल ही में भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है जिसके चलते वह लगातार चर्चा में है।

दरअसल 26 दिसंबर की रात को सलमान खान को अपने जन्मदिन के मौके पर सांप ने काट लिया था जिसके बाद बॉलीवुड में हंगामा हो गया था। चारों तरफ सलमान खान को सांप काटने वाली खबर आग की तरह फैल गई थी और हर कोई उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ मांगने लगा था। सांप के काटने के बाद सलमान खान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके बाद वह ठीक होकर वापस घर आ गए थे। इसके बाद उन्होंने अपने पनवेल फॉर्म हाउस पर परिवार संग जन्मदिन मनाया था।

इसी से जुड़ा भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ मजाक किया है। भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिस पर लिखा ‘पहाड़ी बेकर्स एंड स्नैक्स शॉप।’ इस तस्वीर को क्लिक कर भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और कैप्शन में लिखा कि, “आज इसे देखा और सोचा क्या सलमान यहां जाना चाहेंगे।”

इसके साथ ही भाग्यश्री ने हंसने वाली एक इमोजी भी बनाई है, साथ ही उन्होंने सलमान खान को इसमें टैग किया है। हालांकि भाग्यश्री सलमान खान से मजाक कर रही थी। बता दें, सलमान खान और भाग्यश्री अपनी पहली फिल्म के बाद से अच्छे दोस्त बन गए थे। भले ही भाग्यश्री ने ज्यादा फिल्मों में काम ना किया हो लेकिन वह सलमान खान की सबसे अच्छी दोस्त मानी जाती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Buzz (@cricbollybuzz)


हाल ही में भाग्यश्री सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस-15 में भी नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने शो को होस्ट कर रहे सलमान खान के साथ जमकर मस्ती की और अपनी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से जुड़े कई स्पेशल मूवमेंट शेयर किए है। इस फिल्म को 29 दिसंबर 2021 को रिलीज हुए पूरे 32 साल हो गए हैं। ऐसे में सलमान और भाग्यश्री ने फिल्म से जुड़े कई किस्से फैंस के साथ साझा किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashree.online)


इस दौरान भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी भी नजर आए जिन्होंने बताया कि, “ इस फिल्म के लिए मेरी मां के हां कहने से पहले सूरज बड़जात्या सर ने लगातार एक महीने तक उनका पीछा किया था। इस चीज के बारे में सूरज सर के अलावा शायद और कोई नहीं जानता होगा। मैं दुआ करता हूं कि एक दिन ऐसा आए, जब फिल्म निर्माता भी मुझे काम देने के लिए मेरे पीछे-पीछे आएं। ये बहुत ही अलग भावना होती होगी।”

bhagyashree

बता दें, जब भाग्यश्री का कैरियर पीक पर था तभी उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी। भाग्यश्री से इसका कारण पूछा गया था तो उन्होंने बताया था कि, मैंने प्यार किया की कामयाबी और शादी के बाद मुझ पर एक मां के रुप में सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी। एक तरफ परिवार था तो दूसरी तरफ करियर। ऐसे में मैंने परिवार को चुना।

bhagyashree

बता दें, भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। इस फिल्म में अभिमन्यु के साथ अभिनेत्री राधिका मदान, गुलशन देवैया और महेश मांजेरकर नजर आए थे। इसके अलावा भी वह जल्दी ही फिल्म ‘निकम्मा’ में दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button