बॉलीवुड

रेखा ने कहा -इत्तेफाक है कभी प्रेग्नेंट नहीं हुई, शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाने से नहीं थी दिक्कत

रेखा फिल्म जगत की एक ऐसी अदाकारा हैं, जिसे हर कोई अच्छी तरह से जानता है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। यह बॉलीवुड इंडस्ट्री की सदाबहार अदाकारा कहीं जाती हैं। रेखा अपने करियर की शुरुआत में जितनी खूबसूरत लगती थीं, आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं।

रेखा का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। इन्होंने कई सालों तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है और आज भी यह अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं काफी लंबे समय से अभिनेत्री रेखा फिल्मी दुनिया से दूर हैं। लेकिन इसके बावजूद भी उनके चाहने वाले लोगों की दुनिया भर में कमी नहीं है। आज भी अभिनेत्री रेखा अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं।

67 वर्षीय रेखा इस उम्र में भी आजकल की अभिनेत्रियों को खूबसूरती के मामले में कड़ी टक्कर देती हैं। रेखा अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी के साथ-साथ अपनी बोल्ड और बिंदास बातों की वजह से भी हमेशा सुर्खियों में रही हैं। अपने जमाने में रेखा अपने बिंदास अंदाज के लिए हमेशा से ही चर्चा में रहीं। लेकिन रेखा को इस बात से बहुत तकलीफ हुई थी, जिन बातों का खुद रेखा को भी पता नहीं था, जो उन्हें किसी अखबार या मैगजीन में पढ़ने को मिलता था।

आपको बता दें कि एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री रेखा ने यह बात कही थी कि उन्हें शुरू-शुरू में गॉसिप समझ में नहीं आता था। दरअसल, यासिर उस्मान की किताब के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने यह कहा था कि आप एक मर्द के करीब। बेहद करीब नहीं आ सकते। अगर आप उसके साथ सेक्स नहीं करते। किसी और से यह तक कहा कि यह महज इत्तेफाक है कि मैं अभी तक प्रेग्नेंट नहीं हुई। रेखा शादी से पहले सेक्स को सही बताती हैं।

अभिनेत्री रेखा का बयान काफी सुर्खियों में रहा था। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा बिल्कुल भी नहीं था कि इस तरह के बयान से उनकी छवि ऐसी बन जाएगी कि उसे बाहर निकल पाना उनके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। लेकिन बाद में रेखा को धीरे-धीरे इस बात का अंदाजा होने लगा कि उनके बयानों को गलत तरीके से लिया जा रहा है।

रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान यह कहा था कि “लोग बोलते थे रेखा बहुत फ्रेंक पर्सन है। रेखा पटाखा है, लेकिन मुझे इससे ज्यादा कुछ फर्क नहीं पड़ा लेकिन बाद में मुझे महसूस हुआ।” इंटरव्यू के दौरान रेखा ने कहा था कि “मैं जो कहूं, उसका उल्टा ही मिर्च मसाला लगा हुआ आर्टिकल मेरे सामने परोसा जा रहा है, जो कि मैं बिल्कुल भी नहीं हूं।” उन्होंने कहा कि साल 75-76 के बाद मैंने सोचा कि लोगों से बात ही नहीं करनी चाहिए, सब फिजूल है। क्योंकि हम जो कहें, वह तो लिखते ही नहीं हैं।”

रेखा ने इंटरव्यू के दौरान अपने शौक के बारे में भी बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि उनको हर खूबसूरत चीज से प्यार है। उन्होंने बताया कि खाली समय में उन्हें गार्डनिंग करना बहुत पसंद है। इसके अलावा मेकअप करना, घर सजाना, सबसे ज्यादा फिल्म बनाने का उन्हें शौक है। रेखा ने बताया कि वह फिल्म बनाना चाहती हैं। रेखा ने यह भी बताया कि लोग उन्हें बहुत राय देते हैं। वह सबकी राय सुनती हैं लेकिन वह करती वही हैं जो वह चाहती हैं, जो उनको पसंद होता है।

आपको बता दें कि आज भी अभिनेत्री रेखा की अदाओ के लाखों लोग दीवाने हैं। इनकी एक मुस्कुराहट पर लोग मरते हैं परंतु उस मुस्कुराहट के पीछे बहुत दर्द छुपा है। उन्होंने बचपन से ही अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उनका नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है लेकिन अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा के अफेयर की खबरें एक समय पहले सुर्खियों में छाई रहती थीं। आज भी कभी भी बॉलीवुड की प्रेम कहानियों की बात होती है तो रेखा और अमिताभ की प्रेम कहानी का जिक्र जरूर होता है।

Related Articles

Back to top button