विशेष

1 करोड़ की नौकरी को ठुकरा कर शुरू किया खुद का बिज़नेस, आज विनीता सिंह बनी 300 करोड़ की मालकिन

देश में नए स्टार्टअप के लिए युवाओं को प्रेरित करने और उनकी मदद के लिए पहली बार भारत में शार्क टैंक इंडिया जैसा रियालिटी शो देखा गया। इस शो में ना सिर्फ देश एंटरप्रेन्योर्स को बढ़ावा दिया गया बल्कि इस शो के जरीए यहां शार्क बन कर आए, देश के बड़े बिजनेसमैन्स और बिजनेसवूमन्स भी काफी फेमस हो गए। इन्हीं शार्क में से एक है विनीता सिंह।

विनीता शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ और को फाउंडर है। शो में विनीता का सरल स्वभाव उनका स्टाइलिश अंदाज औैर उनकी मस्तीखौरी को तो दर्शकों ने खुब प्यार दिया ही लेकिन विनीता के कॉस्मेटिक्स को आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक में महिलाएं काफी पसंद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैैं कि विनीता शुरुआत से बिजनेस की ओर नहीं थी। विनीता की असल जिंदगी में भी कई उतार चढ़ाव आए।

आईआईटी आईआईएम से पूरी हैं पढ़ाई

एक समय था जब विनीता ने एक करोड़ के जॉब ऑफर को भी ना कह दिया था। और उसके बाद ही उन्होंने अपने इस बिजनेस में कदम रखा। जहां आज वे ऊंचाईयों के उस शिखर पर हैं जहां इतने कम समय में पहुंचना आसान नहीं था। विनीता सिंह दिल्ली में पली बड़ी विनीता ने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की। इसके बाद विनीता ने अहमदाबाद के आईआईएम से एमबीए की डीग्री भी लेली।

एक करोड़ की नौकरी को कर दिया था इंकार

आईआईटी और आईआईएम से पढ़ाई पूरी करने के बाद विनीता के पास अच्छी अच्छी जॉब्स के कई ऑॅफर आए लेकिन विनीता का मन जॉब से हटकर खूद का कुछ करने में था। ऐसे में विनीता को 23 साल की उम्र में एक बैंक की ओर से एक करोड़ सैलरी की जॉब का भी ऑफर मिला, जिसे सुनकर अच्छे अच्छे लोग भी अपना फैसला बदल लेते हैं। ऐसे में विनीता अपने फैसले पर अड़ी रही और उन्होंने इस ऑफर को भी मना कर दिया।

100 करोड़ का टर्नओवर

विनीता के लिए ये उनकी लाइफ का सबसे बड़ा रिस्क था। विनीता ने एक करोड़ की नौकरी छोड़ अपना खूद का कुछ करने की ठान ली थी। ऐसे में 2012 में विनीता ने अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ शुगर कॉस्मेटिक की शुरुरुआत की। जब विनीता ने कॉस्मेटिक के इस बिजनेस को शुरु किया तब उनके साथ कई कॉम्पेटिटर थे जो कि पहले से ही लोगों के दिलों में विश्वास बना चुके थे। बड़े बड़े ब्रांड्स को पिछे छोड़ते हुए विनीता के शुगर कॉस्मेटिक ने साल 2020 में 100 करोड़ के टर्न ऑवर की कंपनी में अपना नाम शामिल कर लिया।

अपनी कंपनी की इस सफलता के लिए विनीता ने कड़ी मेहनत की। अपने ग्राहकों के दिलों में आज विनीता ने वह जगह बना ली है कि लोगों ने सालों पुराने ब्रांड को छोड़कर उनके प्रोडक्ट को अपनाना शुरु कर दिया। आज लाखों करोड़ों लोग शुगर कॉस्मेटिक के प्रोडक्ट को यूज कर रहे हैं। कंपनी को इस मुकाम तक लाने के लिए विनीता को कई मुसिबतों का भी सामना करना पड़ा था।

करियर का शुरुआती दौर नहीं था अच्छा

विनीता जब अपनी पढ़ाई पूरी कर मुंबई आई थी। तब उन्हें अपनी लाइफ के उस दौर से गुजरना पड़ा था जो कि उनके जीवन का संघर्ष का दौर बन गया। यहां विनीता को एक कॉटेज जैसे घर में रहने की जगह तो मिल गई। विनीता जिस घर में रह रही थी उस घर की हालत कुछ ऐसी थी की वहां रहना भी बड़ा मश्किल था। इस घर में बरसात के मौसम में पानी घूस जाता था।

विनीता सिंह को अपने करियर के शुरुआती दौर में कई मुसिबतोें का भी सामना करना पड़ा। शुरुआत में बिजनेस को चलाने के लिए बाहर से फंड़िंग के लिए भी विनीता ने कड़ी मशक्कत की। हालांकि अब जब आप विनीता की कुल संपत्ति के बारे में जानेंगे तो आप यकिन नही कर पाएंगे कि विनीता ने इतने कम समय में ही इतने बड़े अम्पायर को खड़ा कर लिया। विनीता कुल संपत्ति फिलहाल 300 करोड़ बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button