अजब ग़जब

70 साल के चाचाजान ने पटाई 19 साल की हसीन लड़की, सुहागरात भी मना ली, बताया अपना सीक्रेट

कहते हैं प्यार में उम्र, रंग रूप, अमीरी गरीबी और जात पात जैसी चीजें नहीं देखी जाती है। ये जब होता है तो बस हो जाता है। अब इस अनोखी प्रेम कहानी को ही देख लीजिए। यहां लड़की की उम्र 19 साल है जबकि लड़का या कहे बुजुर्ग 70 साल के हैं। लियाकत और शमाइला नाम का यह प्रेमी जोड़ा पाकिस्तान का रहने वाला है। इनकी अनोखी लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

70 साल के शख्स पर आया 19 की लड़की का दिल

19 साल की प्रेमिका और 70 साल का प्रेमी। यह बात सुनने में ही कितनी अजीब लगती है ना? ऐसा लगता है हम यहां किसी दादा पोती की बात कर रहे हो। प्यार और शादी में एज गैप वैसे तो बड़ा कॉमन होता है। लेकिन यह एक हद तक ही अच्छा लगता है। यदि ये बहुत ज्यादा हो तो लोग सत्रह बातें बनाने लगते हैं। हालांकि प्यार करने वालों को ‘लोग क्या कहेंगे’ की परवाह नहीं होती है।

ऐसे हुई पहली मुलाकात

लियाकत और शमाइला की प्रेम कहानी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। एक बार लियाकत सड़क पर टहल रहे थे। तभी शमाइला उनके आगे-आगे चल रही थी। उन्हें देख लियाकत गाना गुनगुनाने लगे। ऐसे में शमाइला ने पीछे मुड़कर देखा। दोनों की नजरें मिली और इनके दिल में घंटी बजने लगी। इन्हें पहली नजर में ही प्यार हो गया।

घरवाले थे शादी के खिलाफ

जब लियाकत और शमाइला ने शादी करने का फैसला लिया तो ये इतना आसान भी नहीं था। अब लियाकत के घरवालों को तो कोई प्रॉब्लम नहीं थी, लेकिन जाहीर रूप से शमाइला के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी दादा के उम्र के शख्स की दुल्हन बने। हालांकि शमाइला का प्यार सच्चा था। उसने घरवालों की एक ना सुनी। उन्हें किसी तरह मना लिया।

उम्र से फर्क नहीं पड़ता

अपने पति की उम्र को लेकर शमाइला का कहना है कि उम्र तो बस एक नंबर होती है। आपका दिल जवान होना चाहिए। उन्हें अपने पति की अधिक उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह उनसे सच्चा प्रेम करती है। शमाइला के अनुसार हर इंसान को अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने का हक होना चाहिए।

बरहाल इस अनोखे कपल की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक 70 साल के दद्दू को 19 साल की हसीन लड़की मिल गई। इनकी जोड़ी देख कई लोग हैरान हैं। इनके इंटरव्यू का एक वीडियो यूट्यूबर Syed Basit Ali ने भी शेयर किया है।

Related Articles

Back to top button