मनोरंजन

बेहद फ़िल्मी अंदाज़ में हुआ था शम्मी कपूर की शादी, लिपिस्टिक से भरी थी पत्नी गीता बाली की मांग

बॉलीवुड के सबसे महान अभिनेताओं में शम्मी कपूर गिने जाते हैं।  21 अक्टूबर को शम्मी कपूर का 89वां जन्मदिन है। आज के ही दिन 1931 में मुंबई में शम्मी कपूर ने पृथ्वीराज कपूर के यहां जन्म लिया था। शुरू में तो इनका नाम शमशेर राज रखा गया था, मगर बाद में शम्मी कपूर के नाम से ये जाने गए।

फिल्मी दुनिया में शम्मी कपूर का दबदबा लगभग 50 वर्षों तक बना रहा। इन्होंने लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया। एक वक्त ऐसा भी था जब शम्मी कपूर की फिल्में लगातार फ्लॉप होती चली जा रही थीं। गीता बाली उस वक्त की एक कामयाब अभिनेत्री हुआ करती थीं। फिर भी उन्होंने शम्मी कपूर से शादी की थी।

कपूर नाम का मिला फायदा

शम्मी कपूर लगातार फ्लॉप हो रहीं फिल्मों से इतने परेशान हो रहे थे कि बॉलीवुड को छोड़ने तक का मन उन्होंने बना लिया था। अपने पिता पृथ्वीराज के साथ थिएटर में उन्होंने कॉलेज छोड़कर जूनियर एक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। वर्ष 1953 में फिल्म जीवन ज्योति में वे पहली बार नजर आए।

हालांकि, उनके अभिनय को देखकर लोग कहने लगे कि वे राज कपूर की नकल करते हैं। फिर भी फ्लॉप हो रही फिल्मों के बाद भी कपूर नाम की वजह से इंडस्ट्री में बने रहने में उन्हें मदद मिली। फिल्म मिस कोका कोला में गीता बाली शम्मी कपूर के साथ दिखी थीं। उस वक्त की एक कामयाब अभिनेत्री होने के बावजूद गीता बाली यह मानती थीं कि एक दिन शम्मी कपूर का भी सितारा जरूर चमकेगा।

एक दिन शम्मी कपूर से शादी करने का फैसला उन्होंने शूटिंग के वक्त ही कर लिया और उनके सामने यह शर्त रख दी कि उन्हें आज ही उनसे शादी करनी पड़ेगी। शम्मी कपूर तुरंत उन्हें एक मंदिर लेकर गए और उनकी मांग में उन्होंने लिपस्टिक लगा दिया। इस तरह से बेहद फिल्मी अंदाज में इन दोनों की शादी हो गई।

जब हो गए थे हताश

गीता बाली से शादी होने के बाद और स्क्रीन पर गीता बाली के साथ नजर आने के बाद भी शम्मी कपूर की फिल्में जब लगातार फ्लॉप होती चली गईं तो वे इतने ज्यादा हताश हो गए कि उन्होंने गीता से साफ कह दिया कि यदि अगली फिल्म भी उनकी फ्लॉप हो जाती है तो वे अभिनय करना छोड़ देंगे और असम के चाय बागान में जाकर वे मैनेजर की नौकरी करना शुरू कर देंगे।

गीता बाली को शम्मी कपूर पर यकीन था। उन्होंने उनका हौसला खूब बढ़ाया। देव आनंद को हिट कराने वाले नासिर हुसैन ने फिल्म तुमसा नहीं देखा बनाई और इस फिल्म में शम्मी कपूर को उन्होंने ले लिया। यह फ़िल्म चल निकली थी।

इनसे हुई दसरी शादी

स्मॉल पॉक्स की वजह से 1960 में गीता बाली के निधन के बाद शम्मी कपूर बेहद निराश रहने लगे थे। घरवालों के मनाने पर उन्होंने भावनगर की रानी नीला देवी से दूसरी शादी की थी। फिल्म तुमसा नहीं देखा के बारे में शम्मी कपूर ने कहा भी था कि यह फिल्म उनके लिए महत्वपूर्ण थी। इसके बाद से तो उनकी फिल्मों ने कमाल कर दिया। जंगली, दिल दे के देखो, जानवर और प्रोफ़ेसर जैसी हिट फिल्मों के लिए शम्मी कपूर आज भी याद किए जाते हैं।

पढ़ें रणबीर कपूर की भाभी बनने जा रही है तारा सुतारिया? कपूर खानदान के इस चिराग से करने जा रही है शादी

Related Articles

Back to top button