क्रिकेट

40 की उम्र में करोड़ों के मालिक हैं MS धोनी, फिर भी नहीं पैसो का घमंड, ये तस्वीरें हैं सबुत

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं भारत में कई खेल खेले जाते हैं, परंतु इन सब में क्रिकेट को अन्य खेलो से सबसे अधिक पसंद किया जाता है। भारत में ऐसे बहुत से महान क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को बुलंदियों तक पहुंचाया है। उन्ही महान खिलाड़ियों में से एक नाम महेंद्र सिंह धोनी का आता है। महेंद्र सिंह धोनी मौजूदा समय में किसी के परिचय के मोहताज नहीं हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार भारत को विश्व कप जिताया है। हर कोई इस महान खिलाड़ी को सलाम करता है।

टीम इंडिया के पूर्व और दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 40 साल के हैं और यह दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कमाई करोड़ों में होती है और वह अपनी जिंदगी काफी आलीशान तरीके से जीते हैं परंतु इतना पैसा होने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। जी हां, उनको पैसों का जरा भी घमंड नहीं है। आज हम आपको धोनी की कुछ तस्वीरें दिखाने वाले हैं जो इस बात को साबित करते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम है जो सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जो किया है शायद ही किसी ने किया हो। महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में हमेशा अमर रहेगा। साल 2007 T-20 वर्ल्ड कप हो या फिर 2011 वनडे वर्ल्ड कप, महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया और करोड़ों भारतीयों को हर मौके पर गौरवान्वित करने का मौका दिया है।

7 जुलाई 1981 में झारखंड में जन्मे महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2005 में अपना पहला क्रिकेट मैच खेला था। आज हम आपको महेंद्र सिंह धोनी की जो कुछ तस्वीरें दिखाने वाले हैं, उसे देखने के बाद आपको खुद मालूम हो जाएगा कि धोनी बेहद शालीन एवं विनम्र स्वभाव के इंसान हैं। भले ही आज उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। धोनी आज जिस मुकाम पर खड़े हैं, वहां पर पहुंचने के बाद कई लोग होते हैं जिनके अंदर पैसो का घमंड आ जाता है परंतु धोनी के अंदर पैसों का बिल्कुल भी घमंड नहीं है। उनकी तस्वीरें देखने के बाद आपको खुद पता लग जाएगा कि वह जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं।

जैसा कि आप सभी लोग महेंद्र सिंह धोनी की यह तस्वीर देख सकते हैं। इस फोटो के अंदर धोनी अपनी बाइक के पास बैठे हुए नजर आ रहे हैं। धोनी को बाइक का बहुत शौक है और वह अपनी बाइक का खास ख्याल भी रखते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के पास कई सारी बाइक्स का कलेक्शन है। इस तस्वीर में धोनी अपनी बाइक ठीक करवाते हुए नजर आ रहे हैं।

अब आप महेंद्र सिंह धोनी की इस तस्वीर को ही देख लीजिए। वह इसमें ग्राउंड में लेटे हुए दिख रहे हैं। वैसे कई बार मैच के दौरान ही धोनी को ग्राउंड में लेटे हुए देखा जा चुका है। यह प्रैक्टिस के दौरान भी ग्राउंड पर ही सो जाते हैं, उनको इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता।

महेंद्र सिंह धोनी आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। अगर वह चाहे तो महंगे से महंगे सैलून में जाकर अपने बालों की कटिंग करवा सकते हैं। लेकिन लहंगा सैलून हो या फिर आम सैलून, धोनी को फर्क नहीं पड़ता। वह इस तस्वीर में आम सैलून में अपने बाल कटवाते हुए नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी किसी भी प्रकार की छोटी-मोटी मरम्मत खुद ही कर लेते हैं। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं कि धोनी अपने घर की छोटी-बड़ी चीजों का किस प्रकार से खुद ध्यान रखते हुए नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी कप्तान होते हुए भी वह अपनी टीम के लिए खुद पानी की बोतल, तोलिया और कोल्ड ड्रिंक्स लेकर मैदान में पहुंच जाते हैं। जो यह तस्वीर साबित कर रही है।

शायद भी बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के अलावा फुटबॉल खेलना भी पसंद करते हैं। अक्सर वह अपने दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी किसी भी छोटे रेस्टोरेंट या होटल में खाना खा लेते हैं। उनकी जहां इच्छा करती है वहीं पर खाना खाना पसंद करते हैं।

Related Articles

Back to top button