समाचार

कंगना रनौत पर एक और अपराधिक शिकायत दर्ज, समन भेजने पर मुंबई पुलिस को कहा था पप्पू प्रो

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। यह पंगा गर्ल अपने बेबाक बयानों से बहुत सी हस्तियों से पंगा ले चुकी हैं। वह अक्सर अपने इंटरव्यूज और ट्विटर अकाउंट पर अनेक मुद्दों पर बयान देती रहती है। पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र सरकार और कंगना के बीच कोल्ड वॉर चल रही है। उन्होंने महाराष्ट्र और वहां की सरकार को लेकर बहुत से ट्वीट किए हैं जिनकी वजह से बवाल भी हुए। हालांकि इस बार मुंबई पुलिस पर ट्वीट करना उनके लिए भारी पड़ गया है। कंगना के खिलाफ एक और आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। 

बॉलीवुड का अपमान करने के लगाए गए थे आरोप

कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ ट्वीट्स किए थे जिस पर कई सारे रिएक्शन आए थे और आपत्ति जताई गई थी। कंगना ने अपने ट्वीट्स में मुंबई शहर और पुलिस के बारे में काफी आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके बाद कंगना पर बॉलीवुड का अपमान करने और दो समुदाय के बीच नफरत फैलाने का आरोप लगाया गया था। वही कास्टिंग डायरेक्टर साहिल अशरफ सय्यद ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई । जिसके बाद बांद्रा कोर्ट ने कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए थे। मुंबई पुलिस ने कंगना और उनकी बहन को समन भेजकर दो हफ्तों के अंदर पेश होने के लिए कहा है। 

समन के बाद पुलिस को कहां पप्पू प्रो

कंगना रनौत ने समन मिलने के बाद मुंबई पुलिस को लेकर फिर एक ऐसा ट्वीट कर डाला जिससे उनके ऊपर एक और शिकायत दर्ज कराई गई हैं। उन्होंने समन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा कि, ‘ओबसेस्ड पेंगुइन सेना … महाराष्ट्र के पप्पू प्रो, बहुत याद आती है कक्कक-कंगना, कोई बात नहीं जल्द ही आ जाऊंगी।’ कंगना के मुंबई पुलिस को पप्पू प्रो कहने के बाद यह विवाद और बढ़ गया है। मुंबई पुलिस का इस तरह अपमान करने के लिए कंगना के ऊपर एक और अपराधिक शिकायत दर्ज हुई है। इससे साफ है कि कंगना रनौत की मुश्किलें और बढ़ने वाली है।

मुंबई को कहा चुकी है पीओके

कंगना ने बीते कुछ महीनों पहले ही ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ट्वीट करते हुए मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके से कर डाली थी। इससे मुंबई के कई लोग कंगना पर भड़कते दिखे थे। कंगना के खिलाफ कई ट्वीट्स सामने आए थे। वही जब बीएमसी ने कंगना का ऑफिस तोड़ दिया तब उन्होंने मुंबई पुलिस और बीएमसी के कर्मचारियों को बाबर की सेना तक कह डाला था। कंगना के लगातार महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के खिलाफ किए जा रहे ट्वीट्स के चलते उनके ऊपर शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

Related Articles

Back to top button