धार्मिक

जानें कब है 2021 का आखिरी सूर्यग्रहण? जानिए इसका समय और किन राशियों पर रहेगा प्रभाव

ज्योतिष के मुताबिक सूर्य ग्रहण अशुभ माना जाता है। सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ और किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। वहीं विज्ञान के अनुसार इसे एक खगोलीय घटना माना गया है। दरअसल, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है तो ऐसी स्थिति में सूर्य चंद्रमा के पीछे कुछ समय के लिए छुप जाता है।

इस दौरान सूर्य की रौशनी कुछ समय के लिए पृथ्वी पर नहीं आ पाती है और इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा गया है। साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण हिंदू पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर है। आइए जानते हैं कि, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण का समय, सूतक काल और कहां दिखेगा इसका अद्भुत नजारा ?

surya grahan

सूर्य ग्रहण का समय
सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 को शनिवार को लगेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, सूर्य ग्रहण सुबह 10:59 पर शुरू होगा जो 3:07 पर पूरा हो जाएगा। यानी कि सूर्य ग्रहण की अवधि करीब 4 घंटे तक रहेगी।

surya grahan

कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?
कहा जा रहा है कि 4 दिसंबर का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। जबकि अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में इसका अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल नहीं माना जाएगा। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूतक काल सिर्फ सूर्य और चंद्र पर पूर्ण ग्रहण होने के दौरान ही मान्य होता है। मतलब 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा, इसे आंशिक या उपछाया माना जाएगा।

कब लगेगा सूतक?
ज्योतिष के मुताबिक, सूर्य ग्रहण के करीब 12 घंटे पहले ही सूतक शुरू हो जाता है। इस दौरान शुभ कार्य करने बंद कर दिए जाते हैं। वहीं मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं और मंदिरों में किसी प्रकार की पूजा पाठ नहीं होती। लेकिन कहा जा रहा है कि आने वाले सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं है। ऐसे में 4 दिसंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण में ये नियम लागू नहीं होते हैं।

surya grahan

इन राशियों पर होगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव
हिंदू पंचांग के अनुसार, वृश्चिक राशि, कुंभ राशि और मकर राशि पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव रहेगा। वहीं सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव है। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दिन इस राशि वाले लोग वाद-विवाद मामलों से दूर रहें। साथ ही वाहन का भी ध्यान पूर्वक इस्तेमाल करें। इतना ही नहीं बल्कि सिंह राशि वाले इस दिन उधार लेन-देन से भी बचे और सतर्क रहें।

इससे पहले कब लगा था सूर्यग्रहण?
बता दें, इससे पहले 10 जून को सूर्य ग्रहण लगा था। ये सूर्य ग्रहण साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण था। वहीं 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा, हालांकि इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं रहेगा।

Related Articles

Back to top button