धार्मिक

2023 में शनि बना रहे महायोग, इन राशियों की रहेगी चांदी, पूरे साल होगी पैसों की तगड़ी कमाई

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का गोचर राशियों पर अच्छा या बुरा असर डालता है। नए साल में कई ग्रह गोचर कर रहे हैं। शनि ग्रह भी 17 जनवरी, 2023 को कुंभ राशि में प्रवेश कर रहा है। ऐसा पूरे 30 साल बाद हो रहा है। इससे शश महापुरुष योग बन रहा है। यह एक महायोग है जिसका सबसे अधिक लाभ 5 राशियों को होगा।

मेष राशि

मेष राशि में राहु पहले से ही गोचर कर चुके हैं। वहीं अगले वर्ष बृहस्पति भी गोचर कर रहे हैं। इस स्थिति में शनि के गोचर से इन्हें और भी लाभ मिलेगा। नए साल में इनकी किस्मत चमक जाएगी। भाग्य इन्हें अमीर बनने का मौका देगा। धन कमाने के कई साधन मिलेंगे। नौकरी में तरक्की होगी। बीजनेस में लाभ होगा। शादी के योग बन सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। करियर उछाल मारेगा। विदेश यात्रा हो सकती है।

वृषभ राशि

शनि का गोचर वृषभ राशि के लिए तरक्की लेकर आएगा। जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। छात्रों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। सरकारी नौकरी के लिए ट्राय कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। यदि आप कोई नया बीजनेस शुरू करना चाहते हैं तो ये सही समय है। नए साल में नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। अपनों से धन लाभ हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले निपट सकते हैं।

कन्या राशि

नया साल इनके लिए अच्छी सेहत लेकर आएगा। आपको पुरानी सभी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। धन से जुड़े लाभ होंगे। पैसों का खर्च होना रुक जाएगा। आय के नए साधन मिल सकते हैं। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। संतान की ओर से सुख मिलेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा।

मकर राशि

शनि का राशि बदलना मकर राशि के जातकों के जीवन में खुशहाली लाएगा। आपके सभी दुख दूर होंगे। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। शत्रु आपके आगे झुकने पर मजबूर हो जाएंगे। आप अपने व्यक्तित्व से सबका दिल जीत लेंगे। पैसों की किल्लत दूर होगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। दान करने से लाभ होगा। भगवान में आस्था बढ़ेगी। किसी मांगलिक कार्य में लाभ होगा। भगवान का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि

शनि का गोचर कुंभ राशि के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। लोग आपके आगे पीछे मंडराएंगे। आप सबको खुश रखेंगे। आपकी मदद के लिए हर कोई आगे आएगा। प्रेम प्रसंग और विवाह से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। धन की आवक बढ़ जाएगी। व्यापार में विस्तार होगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। पुराने मित्र से मुलाकात लाभकारी रहेगी। जमीन जायदाद के मामले आपके पक्ष में रहेंगे।

Related Articles

Back to top button