विशेष

लड़की होते हुए करती है राज मिस्त्री का काम, लोगों ने उड़ाया मजाक पर दिया अपने काम से दिया जवाब

आजकल के समय में हर इंसान अच्छी पढ़ाई लिखाई करने के बाद अपने जीवन में कुछ बड़ा मुकाम हासिल करने का सोचता है। वैसे भी जीवन में सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक लक्ष्य का होना बहुत जरूरी है। यदि लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए उसी को पूर्ण करने का प्रयास किया जाए तो बहुत संभव है कि जल्द ही उसे प्राप्त किया जा सकता है।

जैसा कि हम लोग जानते हैं हर इंसान के जीवन में एक लक्ष्य होता है जिसे वह पूरा करने का प्रयास करता है। मौजूदा समय में हर कोई इंजीनियर बनना चाहता है। हर कोई एक ऐसा पेशेवर इंजीनियर या फिर वह डिजाइनर बनना चाहता है, जो लैपटॉप के सामने बैठकर एक डिजाइन तैयार करें और फिर एक बोर्ड मीटिंग में उसे बड़ा सा प्रेजेंटेशन देकर पेश करे।

वैसे देखा जाए तो इंजीनियरिंग के पेशे में पुरुष और महिला दोनों को अलग-अलग नजरिए से देखा जाता है। लोगों की नजरों में महिलाओं को लेकर ऐसी धारणा है कि महिलाएं भला सिविल इंजीनियर कहां बन सकती हैं। भले ही महिलाओं के लिए तो पेशे दुनिया की नजर में बटे हुए हैं परंतु जिनको काम करना है वह करके ही दिखा देता है।

आज हम आपको ब्रिटेन की रहने वाली एक ऐसी लड़की की कहानी बताने वाले हैं, जो पेशे से राज मिस्त्री है। जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं, लड़की पेशे से राज मिस्त्री है। अगर आप इस लड़की की कहानी पढ़ेंगे तो आपको खुद यह मालूम हो जाएगा कि अगर महिलाएं कुछ करने की ठान लें तो वह करके दिखाती हैं।

उठाती हैं खुद ईंटें

दरअसल, आज हम आपको जिस लड़की की कहानी बताने जा रहे हैं उसका नाम Darcie Richards है। यह ब्रिटेन की एकमात्र ऐसी महिला हैं, जो राजमिस्त्री का काम करती हैं। अगर आप Darcie Richards की पूरी कहानी पढ़ेंगे तो आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। Darcie Richards सिर्फ राजमिस्त्री का काम ही नहीं करती बल्कि ईंटें ढोने से लेकर सीमेंट से प्लास्टर करने तक का काम यह खुद करती हैं।

लोगों ने उड़ाया उनका मजाक

खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि कई यूजर्स ने उनका मजाक भी बनाया। लोगों ने यहां तक बोल दिया था कि वह सुंदर नहीं हैं, इसी वजह से वह यह काम करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि लोगों ने तो उनके काम की गति को लेकर भी उन्हें तरह-तरह की बातें कहीं। लोग कहते थे कि वह बहुत धीरे-धीरे काम करती हैं। इसी तरह से लोगों ने उनका अलग-अलग तरीके से मजाक उड़ाया और उन पर तंज कसे।

लोगों को अपने काम से दिया जवाब

डार्सी इंग्‍लैंड के ओल्‍ड बकेनहम के नोरफोल्‍क में रहने वाली Darcie Richards टिकटॉक पर भी काफी मशहूर हैं। उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब भी दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि महिलाएं भी कंस्ट्रक्शन का काम भी कर सकती हैं और वह खुद इसकी मिसाल हैं। उन्होंने ट्रोलर्स को अपने काम के माध्यम से जवाब देकर मुँह बंद कर दिया।

पोस्ट के जरिए महिलाओं को करती हैं प्रेरित

Darcie Richards सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 12 हजार से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। वह महिलाओं को राज मिस्त्री के काम के प्रति प्रेरित करने के लिए तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में किसी तस्वीर के अंदर वह दीवार बना रही होती हैं तो किसी में ईटें उठाती हुई नजर आती हैं। इन तस्वीरों को देखने के बाद यह साफ़ मालूम होता है कि वह अपने काम को दिल लगाकर करती हैं। वह कभी भी शारीरिक मेहनत से पीछे नहीं हटती हैं।

वह ब्रांड एंबेसडर भी हैं

ब्रिटेन के पॉपुलर ब्रांड उसका वर् वियर ने उन्हें अपना ब्रांड एंबेसडर भी बना दिया है। उनके इस राजमिस्त्री वाले काम की वजह से लोग उन्हें ज्यादा से ज्यादा जानने लगे हैं। Darcie Richards की इस सच्ची कहानी को जानने के बाद यह बात साबित हो जाती है कि महिलाएं भी पुरुषों से कम नहीं हैं। अगर महिलाएं कुछ करने की ठान लें तो वह हर काम कर सकती हैं। Darcie Richards जैसी महिलाएं ही समाज में बदलाव लाने का कार्य कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button