धार्मिक

Rashifal 19 November: आज 4 राशियों के जातक रहेंगे खुशहाल, लंबे समय से चले आ रहे कष्ट होंगे दूर

हम आपको गुरुवार 19 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 19 November 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा, सफलता प्राप्त करेंगे। पढ़ाई में सुधार के नए मौके मिल सकते हैं। किसी की तरफ पहली ही मुलाकात में आकर्षित हो सकते हैं। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर आपका धन खर्च होगा। आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत मददगार साबित होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। पिता से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। धन का निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। किसी समारोह का सफलतापूर्णक आयोजन करने में कामियाब होंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। उचित सलाह लेने में हिचकिचाएँ नहीं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप अपना नजरिया मित्रों और रिश्तेदारों पर थोपने का प्रयास न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें, धन अधिक खर्च होगा। करियर में कोई बड़ा मौका मिल सकता है। अपने साथी को लेकर चल आ रहा शक दूर होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार के मामले में दिन सामान्य रहेगा। मन कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे कष्ट दूर होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढेंगी। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर आयेगा। आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। बच्चों से खुशी मिलेगी। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अचानक कोई शुभ सूचना मिलने से आप आनंदित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखकर आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर कोई आपकी मदद कर सकता है। आज आपका साथी पुरानी बातों को सुनने के मूड में नहीं है। आप एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार करेंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार में किसी बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढेगी। पढ़ाई में अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। यात्रा सुखद और लाभप्रद रहेगी। संतान पक्ष से आनंद प्राप्त होगा। लव लाइफ में भरपूर रोमांच रहेगा। जो लोग बेरोजगार हैं आज उनकी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। आपको आसपास की हर चीज़ पर गौर करने की जरूरत है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें आज समस्याएं हो सकती हैं। किसी बात को लेकर गलतफहमी आप दोनों के बीच अपनी जगह बना सकती है। यात्रा के दौरान नई जगह देखने और नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आप जल्दबाज़ी में कुछ फैसले ले सकते हैं जो आपको भविष्य में पछतावा होगा। दिन की सार्थकता को समझें और अपने उदेश्य के प्रति कार्य करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

स्वास्थ्य हेतु अपने खान-पान पर ध्यान दें। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों की शिक्षा में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। आप दूसरों के सामने अपनी बात को खुलकर बोल सकते हैं। आज संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी। काम के सिलसिले में आज आपको कुछ समस्याएं आ सकती हैं और आपका मन अपने काम में कम लगेगा। निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यह आसपास के लोगों के साथ मिलकर काम करने का दिन है। परिवार के लोग आपके साथ खड़े होंगे। आज सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राह खोल देगा। आपके दांपत्य जीवन में तनाव की स्थितियां रहेंगी। लेकिन आपको थोड़ा संयम रखना होगा। एक पुराना रहस्य सामने आ सकता है जिससे संदेह पैदा हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी पर्यटन स्थल की सैर होगी। परिवार का सहयोग कम होने से आप परेशान महसूस करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। पुराने लोगों से मुलाकात आपको फायदा दिलायेगी। कारोबारियों को किसी जरूरी काम से यात्रा करना पड़ सकता है। आज धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होने से आप खुश रहेंगे। विवाहोत्सुकों को पार्टनर मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि आज आप बीमार पड़ सकते हैं और इसलिए आपको अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना होगा। इनकम में वृद्धि होने से मन हर्षित होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। समय की अनुकूलता कार्य सिद्ध करेगी। व्यावसायिक लाभ के योग हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज मित्रों से मुलाकात व उन पर खर्च होगा। आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदलेगी, लेकिन आपको जिंदगी का कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। आज आप अपने प्रिय को अपने दिल की बात खुलकर बताएंगे जिससे वह काफी खुश होंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेंगे। आपका खर्च व्यर्थ होगा।

आपने Rashifal 19 November 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 19 November 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 19 November 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button