मनोरंजन

जब मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में सजधज कर पहुंची थी रेखा, 64 की उम्र में भी लूट ली थी महफ़िल

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रेखा की खूबसूरती के दीवाने कई लोग है। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। जी हां.. 64 की उम्र में भी सबसे हसीन दिखने वाली रेखा की खूबसूरती के आगे 25 से 26 साल की लड़कियों की खूबसूरती भी फीकी पड़ जाती है। रेखा की खूबसूरती का एक ऐसा ही नजारा देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में देखने को मिला।

जब रेखा शादी में सज धज कर पहुंची थी तो मेहमानों की नजर टिकी रह गई थी, वहीं सारे कैमरे भी रेखा को कैद करने लगे थे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं रेखा के इसी लुक की कुछ खूबसूरत तस्वीरें जिन्हें देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा।

बता दें, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी मुंबई के एंटीलिया में बहुत ही धूमधाम से की गई। मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में बिजनेस से लेकर राजनीति तक और खेल से जुड़े खिलाड़ियों से लेकर बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थी। इस दौरान हर किसी का लुक देखने लायक था लेकिन जब रेखा पहुंची तो हर किसी की नजर उन पर टिक गई।

लाल और नारंगी रंग के कॉन्बिनेशन की साड़ी पहन रखा जब इस महफिल में पहुंची तो मानों जैसे हुस्न की परी उतर आई हो। रेखा की ये साड़ी बॉलीवुड के जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन की थी जिसमें वह कहर ढा रही थी। इस दौरान देखा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए हाथों में चूड़ियां, मांग टीका और गले में खूबसूरत भारी हार, साथ ही बालों में मनमोहन गजरा लगाया हुआ था। वहीं हाथों में रेखा ने मैचिंग पर्स भी लिया हुआ था जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

इसके अलावा रेखा ने अपनी पसंदीदा डार्क रेड लिपस्टिक लगाई हुई थी जिसमें उनके चेहरे का नूर अलग ही झलक रहा था। रेखा मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी मात दे रही थी। इस शाही शादी में रेखा ने शिल्पा शेट्टी, गौरी खान और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के साथ जमकर तस्वीरें क्लिक करवाई। वहीं डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ भी जमकर पोज दिए थे।

rekha

बता दें, रेखा को फिल्म इंडस्ट्री में करीब 48 साल से अधिक हो गए हैं लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती और जलवा बरकरार है। जब भी रेखा किसी अवॉर्ड फंक्शन या इवेंट में जाती है तो कांजीवरम और बनारसी साड़ी पहने हुए हर किसी को अपनी खूबसूरती से मार डालती है।

Related Articles

Back to top button