धार्मिक

राशिफल 18 अगस्त: आज 3 राशियों का भाग्य देगा साथ, श्री विष्णु की कृपा से सारे कष्ट होंगे दूर

आज हम आपको गुरुवार 18 अगस्त 2022 का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 18 अगस्त 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशहाली पूर्वक व्यतीत होने वाला है। पारिवारिक जीवन में अगर कोई समस्या चल रही थी, तो उसका हल निकल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। आमदनी बढ़ेगी, खर्चों में कमी आएगी। आप अपने भविष्य के लिए धन संचय करने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज नौकरी और बिजनेस से जुड़े हुए लोगों का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने के योग हैं। कामकाज में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने से संबंधित व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिससे आप बेचैनी महसूस करेंगे। आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता हासिल कर सकते हैं। परिवारवालों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। माता-पिता की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। आपके आत्मविश्वास में गिरावट नजर आ रही है। इनकम अच्छी रहेगी लेकिन आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चे पर कंट्रोल रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शानदार नजर आ रहा है। कामकाज में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाएंगे। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर आप लापरवाही मत कीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा ना दें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज घर परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। धन कमाने के नए-नए जरिए प्राप्त होंगे। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपका मन पढ़ाई लिखाई में नहीं लगेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। माता-पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। विदेश यात्रा के योग बने हुए हैं। जरूरी कामों में अच्छी कामयाबी पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर के किसी सदस्य से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। अनुभवी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो भविष्य में फायदेमंद होगा। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बेहतर ही नजर आ रहा है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। किसी सहकर्मी की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आप महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं, आपके द्वारा लिए गए निर्णय फायदेमंद साबित होंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाना चाहिए। परिवार में आपसी तालमेल बेहतर बना रहेगा। जरूरत पड़ने घर के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। बिना सोचे समझे कोई भी कदम उठाना उचित नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बढ़िया नजर आ रहा है, आप अपने साथी से दिल की बात शेयर करेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज धन का निवेश करने से बचना होगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय बहुत अच्छा नजर आ रहा है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बने हुए हैं। आप अजनबी लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा देगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं परंतु वह सफल नहीं हो पाएंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से सबका दिल जीतने में सफल रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज की जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपका कोई अधूरा सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। सकारात्मक विचारों की वजह से प्रगति के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में तरक्की हासिल करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके किस्मत के सितारे बुलंद नजर आ रहे हैं। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। भूमि-भवन संबंधित योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। मीडिया से संबंधित क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित होगी।

Related Articles

Back to top button