चौकोर या फिर अन्य आकार में क्यों नहीं होते कुएं? जानें गोल आकार के पीछे का कारण
आपने कुआं तो देखे ही होंगे, इसका पानी बहुत ही शीतल होता है और किसान अक्सर अपने खेतों में पानी सींचने के लिए कुआं बनवाते हैं। लेकिन आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि हमेशा कुआं का आकार गोल ही क्यों होता है? आपने अक्सर फिल्म या किसी सीरियल या फिर किसी गांव में कुएं को देखा होगा तो उसका आकार गोल ही देखा होगा।
ऐसे में मन में सवाल उठता है कि कुएं को चौकोर या फिर कोई दूसरे शेप में क्यों नहीं बनाया गया? ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कुएं को गोलाकार में ही क्यों बनाया जाता है और इसके पीछे का कारण क्या है?
क्यों गोल होता है कुआं?
दरअसल, जब तरल पदार्थ यानी कि पानी को किसी वस्तु में स्टोर करते हैं तो उसके भीतर का प्रेशर उस वस्तु की दीवारों पर प्रेशर डालता है जिससे वस्तु जल्दी ही खराब होने लगती है। ऐसे में यदि कुएं का आकार चौकोर या फिर किसी दूसरे शेप में दिया जाए तो इसमें जमा जल के प्रेशर से दीवारों के पास में न रहते हुए इसके चारों कोने में पहुंच जाता। इसके कारण कुआं जल्दी टूटने की आशंका होती है, और इसकी वजह से कुआं ज्यादा दिन नहीं चल पाता।
इतना ही नहीं बल्कि इसके ढहने का खतरा भी काफी ज्यादा रहेगा। जबकि कुएं को गोलाकार दिया जाता है तो यह कई सालों तक वैसा का वैसा ही रहता है और जल का प्रेशर भी पूरे कुएं में सामान्य रूप से रहता है। यही वजह है कि हर जगह कुआं का आकार गोल ही दिया जाता है। इसके अलावा कुआं के गोल होने का कारण ये भी है कि गोल कुएं की मिट्टी ज्यादा दिन तक धंसती नहीं है और कुंआ सालों तक खराब भी नहीं होता।
गहराई के लिए भी आसान होता है गोल कुआं
बता दें, जब कुआं बनाया जाता है तब इसमें ड्रिल करना होता है। ऐसे में यदि कुए का आकार गोल होता है तो इसमें ड्रिल करना आसान होता है। जबकि चौकोर कुआं खोदने में ड्रिल करने में भी परेशानी होती है साथ ही ड्रिल गहराई तक नहीं हो पाती है। इस वजह से भी कुएं का गोलाकार दिया जाता है।
घर के ज्यादातर सामान भी होते हैं गोल आकर के
यदि आपने गौर किया होगा तो आप देखेंगे कि घर के पानी वाले बर्तन भी ज्यादातर गोल ही होते हैं। बाल्टी, थाली, गिलास, कटोरी जैसे अन्य चीजें गोल के आकार में होती है।