ऋतिक से भी ज्यादा हैंडसम दिखते हैं बेटे रेहान, एयरपोर्ट लुक में दिखाया अपना स्टाइल
बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। फिट बॉडी और हैंडसम ऋतिक आज भी लाखों लड़कियों के क्रश हैं। लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी ऋतिक की एक झलक पर अपना दिल हार बैठते हैं। ऋतिक का टशन सिर्फ सिनेमा के परदों पर ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसी तरह छाया हुआ हैं।
ऋतिक अपने एक्टिंग करियर के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में आते रहे हैं। बीते दिनों ऋतिक अपने बड़े बेटे के 16 वें जन्मदिन को परिवार के साथ मनाते हुए नजर आए थे। ऐसेे में अब ऋतिक और उनके बेटे रेहान दोनों ही सोशल मीडिया पर छा रहे हैं। दरअसल हाल ही में रेहान और ऋतिक को एक साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
ऋतिक की हाइट तक आने लगे हैं रेहान
इस दौरान की तस्वीरों में ये चीज नोटिस करने लायक थी कि रेहान भी धीरे-धीरे ऋतिक की हाइट के करीब पहुंचते जा रहे हैं। जबकि हैंडसमनेस में भी रेहान अपने पापा पर ही गए हैं। ऋतिक की तरह ही रेहान भी काफी हैंडसम हैं। ऐसे में ऋतिक और रेहान के स्टाइल को आप भी देख सकते हैं कि वे दोनों किस तरह अपनी स्टाइलिंग फैंस को दिखा रहे हैं।
आपको बता दें कि इस दौरान ऋतिक और उनके बेटे रेहान ने टैªवलिंग के लिए कैजुअल क्लोद्स चुने थे। ऋतिक और रेहान ने आज के ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए ही अपने कपड़ों का चुनाव किया। जो कि दोनों पर ही काफी अच्छे लग रहे थे। रेहान ने ब्लैक कलर के जॉगर्स के साथ ग्रे लॉन्ग टी-शर्ट मैच की थी। इसके साथ ही रेहान ने अपने फूटवियर का भी बखूबी ध्यान रखा।
बेटे के साथ इस अंदाज में दिखे ऋतिक रोशन
रेहान ने पैरों में लेदर मेड नाइकी के स्नीकर्स पहने थे। ये वाइट एंड ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन के थे। इसके साथ ही रेहान ने अपने कर्ली हेयर के साथ चेहरे पर मास्क लगा था। वहीं ऋतिक की बात करें तो ऋतिक ने भी इस दौरान कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ऋतिक ने वॉश्ड ब्लू जींस, ब्लैक टी-शर्ट, प्लेन हाफ शर्ट और स्पोर्ट्स शूज के साथ अपने एयरपोर्ट लुक को कंप्लीट किया था।