धार्मिक

शनिदेव और हनुमानजी इन 3 राशियों पर हुए मेहरबान, खुलेंगे तरक्की के द्वार, जीवन के संकट होंगे दूर

मनुष्य का जीवन बहुत दुर्लभ माना गया है। हर मनुष्य अपने जीवन काल में बहुत सी अच्छी और कठिन परिस्थितियों से गुजरता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जो भी उतार-चढ़ाव मनुष्य के जीवन में आते हैं, इसके पीछे ग्रहों की चाल मुख्य जिम्मेदार मानी गई है। यदि व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनके ऊपर शनिदेव और हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इन राशि के लोगों को अपने जीवन के सभी संकटों से छुटकारा मिलेगा और तरक्की के मार्ग हासिल होने वाले हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर शनि देव और हनुमान जी रहेंगे मेहरबान

मेष राशि वाले लोगों के अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। शनिदेव और हनुमान जी के आशीर्वाद से घर-परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। घरेलू सुख-साधन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। किसी करीबी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा सफल होगी। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छे रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। ऑफिस में काम करने वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर शनिदेव और हनुमान जी की कृपा दृष्टि लगातार बनी रहेगी। आपको भविष्य में कोई बड़ा फायदा मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। बिजनेस करने वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। आप कोई नया व्यापार आरंभ कर सकते हैं। समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कार्यालय में आपका रुतबा बढ़ेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आने वाला समय प्यार भरा रहने वाला है।

कुंभ राशि वाले लोग आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा करने वाले हैं। शनिदेव और हनुमान जी की कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। काफी लंबे समय से जिस समय का इंतजार कर रहे थे, वह समय बहुत ही शीघ्र आने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों के लिए कोई भेंट मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

वृषभ राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। इस राशि के लोग अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दीजिए क्योंकि किसी पुरानी बीमारी के कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान की गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आमदनी के अनुसार घर के खर्चों का बजट बनाकर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप कुछ नया करने का सोच-विचार करेंगे परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिए। कमाई के अनुसार खर्चे अधिक रहेंगे। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। कुछ गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की इच्छा जागृत हो सकती है, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का आने वाला समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कामों में अपनों की राय जरूर लीजिए, इससे आपको सफलता मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस राशि के लोग अधिक पैसा कमाने के लिए गलत मार्ग पर ना जाएं। आपके द्वारा उठाया गया एक गलत कदम आपको परेशानी में डाल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

कन्या राशि वाले लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैन नजर आएंगे। परिवार के सभी लोगों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक किसी करीबी मित्र से आपको उपहार मिल सकता है। आपको अपना आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखना होगा। यदि आप किसी जरूरी मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार अवश्य कीजिए। किसी मामले को लेकर आप भावुक हो सकते हैं। आपके व्यवहार में बदलाव आने की संभावना बन रही है।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक रहने वाला है। आपको अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। अचानक ऑफिस के काम से आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आपका रवैया दूसरों के लिए उदारता भरा रहेगा। आप अपने सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश में लगे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। जीवनसाथी की कोई बात आपके मन को काफी दुखी करेगी। आप अपने दांपत्य जीवन में धैर्य और संयम बनाए रखें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का आने वाला समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। सरकारी ऑफिस में काम करने वाले लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बिजनेस में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बिजनेस में घाटा होने की आशंका बन रही है। दोस्तों के साथ कहीं मौज-मस्ती के लिए यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। माता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपका मन पढ़ाई में भी नहीं लगेगा।

धनु राशि वाले लोगों की रूचि धार्मिक कामों में अधिक रहेगी। घर-परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। कार्यस्थल में परिवर्तन होने की संभावना है, जिससे आपका कामकाज प्रभावित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की हर संभव कोशिश करेंगे। अचानक प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों को अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आपसे कोई व्यक्ति मदद लेने आ सकता है, जिसकी मदद के लिए आप तैयार होंगे। समाज में नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी परंतु आप अपरिचित लोगों पर अधिक भरोसा ना करें। स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। धन संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा हुआ कोई मामला सुलझ सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय काफी ठीक-ठाक रहेगा परंतु संतान की तरफ से आपको चिंता लगी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग में बहुत सी बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहने की आवश्यकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button