बॉलीवुड

इंडस्ट्री के इस खूंखार विलेन की बहन से हुई राज कपूर की शादी, पहली ही नजर में दे बैठे थे दिल

हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता प्रेमनाथ ने अपनी एक्टिंग के जरिए लाखों लोगों का दिल जीता। यूँ तो प्रेम नाथ फिल्मी दुनिया में एक हीरो बनने आए थे लेकिन विलेन बन कर मशहूर हुए। बता दें, प्रेमनाथ का पूरा नाम प्रेमनाथ मल्होत्रा है। 21 नवंबर 1926 में पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे प्रेमनाथ राज कपूर के रिश्तेदार भी है। जी हां.. फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता राज कपूर से प्रेमनाथ का साले-जीजा का रिश्ता। कहा जाता है कि, पहली नजर में ही राज कपूर, प्रेमनाथ की बहन को दिल दे बैठे थे।

premnath

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान प्रेमनाथ अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश के जबलपुर में आ गए थे। इसके बाद ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। सबसे पहले प्रेमनाथ को साल 1948 में फिल्म ‘अजीत’ में देखा गया था। पहली ही फिल्म से प्रेमनाथ अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद वह फिल्म ‘आग’ में नजर आए। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा पहचान राज कपूर और नरगिस की फिल्म ‘बरसात’ से मिली। इस फिल्म के जरिए ही प्रेमनाथ ने बॉलीवुड में बड़ा स्टारडम हासिल किया।

प्रेमनाथ ने बतौर हीरो फिल्म की शुरुआत की थी लेकिन वह एक मशहूर विलेन बनकर उभरे। इंडस्ट्री में काम करने के दौरान प्रेमनाथ और राज कपूर काफी अच्छे दोस्त बने और इनकी दोस्ती दिन-ब-दिन गहरी होती गई। इतना ही नहीं बल्कि प्रेमनाथ और राज कपूर अक्सर घूमने भी जाया करते थे। इसी बीच राजकुमार प्रेमनाथ के साथ मध्य प्रदेश आ गए जहां उनकी नजर प्रेमनाथ की बहन कृष्णा मल्होत्रा पर पड़ी।

premnath

कहा जाता है कि कृष्णा की खूबसूरती देखकर ही राज कपूर उन्हें दिल दे बैठे थे। बता दे, कृष्णा कपूर एक डीआईजी की बेटी थी। मध्य प्रदेश के रीवा का यह परिवार प्रशासनिक बैकग्राउंड से था। प्रेमनाथ मल्होत्रा और कृष्णा मल्होत्रा के पिता करतार नाथ उस ज़माने के आईजी थे। परिवार की सहमति के बाद ही राज और कृष्णा की शादी की गई थी। साल 1946 में राज और कृष्णा ने शादी रचाई। खास बात ये हैं कि, कृष्णा को अपनी दुल्हन बनाने के लिए राज कपूर अपनी बारात रीवा लेकर गए थे और यहीं आईजी के सरकारी बंगले पर शादी की सारी रस्में हुईं थी।

premnath

बता दें, प्रेमनाथ ने अपनी करियर में न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया बल्कि वह हॉलीवुड की कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने अमेरिकन फिल्म ‘केनेर’ में काम किया था। इसके अलावा वह अमेरिकन टीवी धारावाहिक ‘माया’ में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने इस सीरियल में 1967 से लेकर 1969 तक काम किया।

premnath

बात करें यदि बॉलीवुड फिल्मों के बारे में तो प्रेमनाथ ने अपने करियर में ‘जॉनी मेरा नाम’, ‘जॉनी दुश्मन बादल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। बता दें, प्रेमनाथ आखिरी बार साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम दोनों’ में दिखाई दिए थे। प्रेमनाथ ने 3 नवंबर 1992 में दुनिया को अलविदा कहा। रिपोर्ट की माने तो प्रेम नाथ को हार्ट अटैक हुआ था।

premnath

बता दें, प्रेम नाथ के भाई राजेंद्र नाथ भी एक मंझे हुए कलाकार थे। उन्हें बॉलीवुड में एक बेहतरीन हास्य अभिनेता के तौर पर पहचाना जाता था।

Related Articles

Back to top button