बॉलीवुड

12वीं सालगिरह पर शिल्पा शेट्टी ने पति पर लुटाया प्यार, शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा खास नोट

शिल्पा शेट्टी अपने जमाने की बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में की हैं और उन्होंने अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। 46 की उम्र होने के बावजूद भी शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती में कमी नहीं आई है। आज भी यह बेहद खूबसूरत और यंग नजर आती हैं।

भले ही शिल्पा शेट्टी फिल्मों से दूर हैं, परंतु वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और वह अपने फैंस के बीच कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जो इस समय चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी की शादी को 12 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने शादी की तस्वीरों के साथ-साथ अपने पति राज कुंद्रा के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है।

सबसे पहले जान लीजिए कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रहीं शिल्पा शेट्टी ने 22 नवंबर 2009 को मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दो बच्चों के माता-पिता हैं। 21 मई 2012 को शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने अपने बेटे वियान राज कुंद्रा का स्वागत किया। इसके बाद 15 फरवरी 2020 को दोनों सरोगेसी के माध्यम से दूसरी बार माता-पिता बने और उनकी बेटी समीशा का जन्म हुआ।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी को इतने साल बीत चुके हैं परंतु उसके बावजूद भी यह दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इन दोनों के जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव आए परंतु अभिनेत्री ने अपने पति का साथ नहीं छोड़ा। हालांकि, जब राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार हुए थे, तो सोशल मीडिया पर दोनों की तलाक की खबरें फैली हुई थीं।

लेकिन अब अभिनेत्री ने अपनी शादी की सालगिरह पर तस्वीरें शेयर कर सबकी बोलती बंद कर दी और इन खबरों में कितनी सच्चाई है वह भी उन्होंने साबित कर दिया है। आज भी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के बीच का प्यार बरकरार है। शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी की 12वीं सालगिरह पर अपनी शादी की तस्वीरों का कोलाज बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। शिल्पा शेट्टी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।

अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में यह लिखा है कि ये पल और 12 साल पहले, हमने एक वादा किया था, अच्छे समय को साथ में शेयर करने और कठिन समय को सहने का, प्यार और भगवान पर भरोसा करने और हमें रास्ता दिखाने का और उसे हम जारी रखेंगे… कंधे से कंधा मिलाकर, दिन-ब-दिन। 12 साल और कोई गिनती नहीं। हैप्पी एनिवर्सरी कुकी। बहुत सारे रेनबो, लाफ्टर, माइलस्टोंस और हमारी बेशकीमती संपत्ति… हमारे बच्चे के लिए। हमारे शुभचिंतकों का दिल से आभार करती हूं, जो हमेशा हमारे साथ रहे।”

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राज कुंद्रा शिल्पा को मंगलसूत्र पहनाते और सिंदूर लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी के द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस के साथ-साथ बिपाशा बसु, सुनील शेट्टी, टेरेंस लुईस और राखी सावंत जैसे सितारों ने भी शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। लगातार अभिनेत्री के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button