मनोरंजन

पहलवान गीता फोगाट का बेटा अर्जून, तैमूर से भी ज्यादा है क्यूट, देखें प्यारी Photos

एक जमाना था जब सभी लोग बेटों की चाहत रखते थे, लेकिन आजकल के समय में बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। बेटियां भी लड़कों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहीं हैं। आप सभी लोग गीता फोगाट को तो जानते ही होंगे, कुश्ती के क्षेत्र में इनका जाना पहचाना नाम बन गया है। इन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अच्छी खासी कामयाबी हासिल की है। गीता फोगाट लाखों लड़कियों के लिए एक प्रेरणा बन चुकीं हैं। आपको बता दें कि पहलवान गीता फोगाट ने फ्री स्टाइल कुश्ती कला में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय महिला हैं। गीता फोगाट वैसे तो सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहतीं हैं, लेकिन आजकल यह अधिक सक्रिय हो गईं हैं। सोशल मीडिया पर गीता फोगाट का सक्रिय होने के पीछे एक खास वजह इनका बेटा है। जी हां, यह सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीरें लोगों के बीच शेयर करती रहतीं हैं।

 

View this post on Instagram

 

My Everything in a Single picture ??? Love ❤️ Family ?‍?‍?????✨?

A post shared by Wrestler ?‍♀️ (@geetaphogat) on

पहलवान गीता फोगाट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेटे की तस्वीर फैंस के बीच शेयर करतीं रहतीं हैं। फैंस भी इन तस्वीरों को बेहद पसंद करते हैं। आपको बता दें कि पहलवान गीता फोगाट के बेटे का नाम अर्जुन है। आजकल गीता फोगाट सोशल मीडिया पर अपने बेटे की तस्वीरें शेयर करके सुर्खियां बटोर रहीं हैं। आज हम आपको गीता फोगाट के बेटे की कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। जिनमें इनका बेटा अर्जुन बेहद क्यूट लग रहा है। इन तस्वीरों को देखकर आप भी कहेंगे कि गीता फोगाट का बेटा अर्जुन अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे तैमूर से भी ज्यादा क्यूट है।

 

View this post on Instagram

 

Hello ?? @arjunpawangeet ?❤️?? #familylook #behappyandsmile

A post shared by Wrestler ?‍♀️ (@geetaphogat) on

पहलवान गीता फोगाट ने अपने हैंडल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि “मुझे सिर्फ तुम्हारी मुस्कुराहट चाहिए” गीता फोगाट ने इस पोस्ट में अपने बेटे की एक क्यूट सी पिक्चर शेयर की है और लगातार इन तस्वीरों पर फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर गीता फोगाट के बेटे अर्जुन की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि गीता फोगाट का अर्जुन पहला बेटा है।

 

View this post on Instagram

 

Good Morning ?Insta Family? @arjunpawangeet ?????‍? #momlife #motherhood #lifewithbaby #happiness

A post shared by Wrestler ?‍♀️ (@geetaphogat) on

गीता फोगाट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बेटे की जो तस्वीरें शेयर की हैं। वह बहुत खूबसूरत हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

 

View this post on Instagram

 

4 Months Of My Sunshine @arjunpawansaroha ♥️??

A post shared by Wrestler ?‍♀️ (@geetaphogat) on

जैसा कि आप लोग इस तस्वीर को देख रहे हैं। इस तस्वीर में गीता फोगाट का बेटा बेहद क्यूट लग रहा है। अगर हम गीता फोगाट के निजी जीवन के बारे में जाने तो इनका विवाह 20 नवंबर 2016 को पवन कुमार नामक पहलवान से हुआ था। पवन गीता से उम्र में 5 वर्ष छोटे हैं और यह दिल्ली के पहलवान हैं। गीता फोगाट और पवन कुमार के विवाह में 5000 से ज्यादा लोगों ने शिरकत की थी। इनकी शादी में बड़े-बड़े नेताओं से लेकर कुश्ती और फिल्मों से जुड़े हुए लोग उपस्थित थे। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि इनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आमिर खान भी आए हुए थे। गीता फोगाट ने इस बात को झूठा साबित कर दिया है कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। गीता फोगाट ने कई सारे अवार्ड जीते हैं।

Related Articles

Back to top button