धार्मिक

क्या चोरी किया हुआ मनी प्लांट लगाने से खूब होता है धन लाभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

आजकल के समय में हर घर में मनी प्लांट लगाने का प्रचलन है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट के पौधे को घर पर लगाना बहुत शुभ होता है। देवी लक्ष्मी जी को यह पौधा अति प्रिय होने की वजह से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं बल्कि पैसों से जुड़ी हुई परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जैसा मनी प्लांट के पौधे का नाम है, उसी अनुसार यह कार्य भी करता है।

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे का बहुत महत्व बताया गया है। अगर इसे घर के अंदर या फिर बाहर नियमानुसार लगाया जाए, तो यह व्यक्ति को रोड़पति से करोड़पति बनाने में देर नहीं लगाता है परंतु आपको मनी प्लांट का पौधा लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है अन्यथा इसका विपरीत परिणाम देखने को मिल सकता है।

वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को लगाने के कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। मनी प्लांट का पौधा लगाते समय सही दिशा का ध्यान रखना भी आवश्यक है। इसके साथ में मनी प्लांट का पौधा कहां लगाया जाए, इसकी बेल को कैसे लगाया जाए आदि चीजों पर भी गौर नहीं किया जाए तो इसकी वजह से व्यक्ति को दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए हम आपको मनी प्लांट को लगाने के कुछ फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं।

मनी प्लांट का पौधा लगाने के फायदे

1. आपको बता दें कि मनी प्लांट के पौधे का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। अगर मनी प्लांट का पौधा घर में लगाया जाए तो शुक्र ग्रह मजबूत बनता है। आग्नेय दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाया जाता है। इस दिशा के देवता गणेश जी हैं और प्रतिनिधि शुक्र है।

2. वास्तु के जानकारों का ऐसा मानना है कि अगर कोई व्यक्ति अपने घर के अंदर मनी प्लांट की बेल को लगाता है, तो इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसा भी माना जाता है कि मनी प्लांट के पौधे की बेल जितनी फैलती है, उतना ही शुभ होता है। इससे उतना ही अधिक धन लाभ मिलता है।

3. मनी प्लांट का पौधा लगाते समय सही दिशा का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा में लगाया जाए तो यह अपने नाम के अनुसार ही परिणाम देता है। इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाने से इस दिशा का दोष खत्म हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

4. आजकल ज्यादातर सभी लोगों के पक्के घर हैं। जिससे ऐसा माना जाता है कि पक्के घरों में कच्ची जमीन नहीं होती है। ऐसे में घर में शुक्र स्थापित नहीं हो पाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्र कच्ची जमीन के कारक होते हैं। अगर घर में कच्ची जमीन नहीं है तो मनी प्लांट शुभ फल का कारक होता है।

जानिए मनी प्लांट के नुकसान क्या हैं

1. अगर व्यक्ति अपने घर में मनी प्लांट का पौधा सही दिशा में नहीं लगाता है तो इसकी वजह से उसको आर्थिक तंगी झेलनी पड़ती है। मनी प्लांट का पौधा भूलकर भी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

2. मनी प्लांट के पौधे को लेकर एक ऐसा भी अंधविश्वास है कि मनी प्लांट नसों पर प्रभाव डालता है। ऐसा माना जाता है कि इसका ऊपर की दिशा में बढ़ना शुभ फलदायक होता है परंतु नीचे की ओर इस पौधे का बढ़ना नुकसानदायक साबित होता है।

3. ऐसा माना जाता है कि अगर आप मनी प्लांट का पौधा किसी दूसरे को लगाने देते हैं, तो इसकी वजह से घर की बरकत खत्म हो जाती है।

4. मनी प्लांट का पौधा शुक्र ग्रह का कारक है। इसी वजह से आप शुक्र के शत्रु जैसे मंगल, चंद्र और सूर्य का पौधा इस मनी प्लांट के पौधे के आसपास ना रखें।

जानिए चोरी किया हुआ मनी प्लांट लगाना चाहिए या नहीं

आप सभी लोगों ने अक्सर लोगों से यह सुना होगा कि अगर घर में मनी प्लांट का पौधा चोरी करके लगाया जाए, तो इससे खूब धन लाभ की प्राप्ति होती है। परंतु इस विषय में वास्तु के जानकारों ने कोई भी पुष्टि नहीं की है। इसलिए मनी प्लांट का पौधा चोरी करके नहीं लगाना चाहिए। इसके साथ ही आप इस बात का ध्यान रखें कि मनी प्लांट का पौधा कांच की बोतल में ना लगाएं।

Related Articles

Back to top button