धार्मिक

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या जिंदगी में मचा देती है उथल-पुथल, जानिए आपकी राशियों पर कब तक रहेगी

ज्योतिष में शनि को ग्रह और देव दोनों के ही रूप में देखा जाता है। शनि देव न्याय के देवता माने गए हैं। ऐसा बताया जाता है कि शनि देव हर मनुष्य को उसके कर्मों के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि यदि किसी व्यक्ति की राशि में शनि की साढ़ेसाती याढैय्या लगती है तो इसकी वजह से उसके जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिंदगी में उथल-पुथल हो जाती है।

शनि की चाल बहुत ही धीमी है। साढ़ेसाती का समय साढ़े सात और ढैय्या का समय ढाई साल तक रहता है। आपको बता दें कि ज्योतिष के अनुसार इस समय के दौरान शनि मकर राशि में विराजमान हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या किस प्रकार से लगती है? इसके साथ ही किस राशि पर यह कब-कब तक रहने वाली है। इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

यहां जानिए शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या कब लगती है?

ज्योतिष दृष्टि से देखा जाए तो जब शनि अपनी राशि में परिवर्तन करता है तो ऐसी स्थिति में 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और 2 राशियों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव लग जाता है यानी कि जिस राशि में शनि परिवर्तन करेगा, उस राशि पर और उससे आगे और पीछे वाली राशियों पर शनि की साढ़ेसाती लगेगी। फिलहाल में शनि मकर राशि में है, इसी वजह से कुंभ और धनु राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करता है। अगर इस परिवर्तन के वक्त शनि जिस राशि पर चौथे या आठवें भाव में रहेगा, उस पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। अभी मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या है।

जानिए राशियों पर कब-कब रहेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती 29 मार्च 2025 से 31 मार्च 2032 तक रहेगी और शनि की ढैय्या 13 जुलाई 2034 से 27 अगस्त 2036 तक और 12 दिसंबर 2043 से 8 दिसंबर तक रहेगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती 3 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक रहेगी और शनि की ढैय्या 27 अगस्त 2026 से 22 अक्टूबर 2038 तक रहेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों पर साढ़ेसाती 8 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक रहेगी और शनि की ढैय्या 24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक और 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक रहेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती 31 मई 2032 से 22 अक्टूबर 2038 तक रहेगी और शनि की ढैय्या 29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 तक और 29 जनवरी 2041 से 12 दिसंबर 2043 तक रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक रहेगी और शनि की ढैय्या 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक और 25 दिसंबर 2043 से 8 दिसंबर 2046 तक रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती 27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक रहेगी और शनि की ढैय्या 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 तक रहेगी।

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती 22 अक्टूबर 2038 से 8 दिसंबर 2046 तक रहेगी और शनि की ढैय्या 24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक और 8 अगस्त 2020 से 31 मई 2029 तक रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक रहेगी और शनि की ढैय्या 29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 तक और 31 मई 2032 से 13 जुलाई 2034 तक रहेगी।

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक रहेगी और शनि की ढैय्या 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक और 13 जुलाई 2034 से 27 अगस्त 2036 तक रहेगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती 26 जनवरी 2017 से 29 मार्च 2025 तक रहेगी और शनि की ढैय्या 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 तक और 27 अगस्त 2036 से 22 अक्टूबर 2038 तक रहेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2020 से 3 जून 2027 तक रहेगी और शनि की ढैय्या 8 अगस्त 2029 से 31 मई 2032 तक और 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक रहेगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती 29 अप्रैल 2022 से 8 अगस्त 2029 तक रहेगी और शनि की ढैय्या 31 मई 2032 से 13 जुलाई 2034 तक और 29 जनवरी 2041 से 22 दिसंबर 2043 तक रहेगी।

Related Articles

Back to top button