धार्मिक

Rashifal 17 November: मंगलवार को होगा बड़ा चमत्कार, इन 6 राशि वालों का भाग्य बदल देंगे बजरंगबली

हम आपको मंगलवार 17 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 November 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी, लेकिन वाणी में सौम्यता रहेगी। संतानो की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। कारोबारियों के लिए यह मिला-जुला दिन रहेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। मस्तिष्क में नए-नए विचार आएंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मित्रों से मुलाकात का प्रसंग बन सकता है। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

यह अपने कार्यस्थल पर खुद को साबित करने का दिन है क्योंकि आपके बॉस को आपके महत्व का एहसास होगा। बाहर के लोगो के साथ भी संचार अधिक रहेगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढेगी। छोटे प्रवास की भी संभावना है। आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। वाणी का कठोरता का प्रभाव रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपका जीवनसाथी आपकी परेशानियों को कम करने में मदद करेगा और सहायक होगा। किसी विद्वान व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। छोटी-मोटी तकरार संभव है। परिवार में भी सभी आपका सहयोग देंगे। चोट लगने की आशंका है इसलिए गाड़ी चलाते समय बहुत सतर्क रहें। प्रसन्नता रहेगी। चिंता तथा तनाव में कमी रहेगी। बड़े कार्यों के लिए आज का दिन शुभ है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको बौद्धिक चर्चा और समझौते में सफलता मिलेगी। स्वजनों, मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। महिलायें अति-भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें अन्यथा ठगी जा सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

मित्रों से लाभ होगा। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। आज आप को अधिक ही विचार सताएँगे। परिणाम स्वरुप आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सिर्फ उसी पर एकाग्र होकर कार्य करें। आपका स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है। क्रोध अधिक मात्रा में न हो जाए इसका संयम रखिएगा। छोटे भाई-बहनों और दोस्तों पर आप पैसा खर्च कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह दिन आपके पूरे वैवाहिक जीवन के सबसे ज्यादा स्नेहपूर्ण दिनों में से एक हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। व्यावसायिक रुप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहिएगा। आप घर पर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बना पाएंगे। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी और दूसरों के साथ बहस आदि से बचना होगा। यह दिन विद्यार्थियों के लिए अनुकूल है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज व्यवसाय का कोई बड़ा मौका आपको मिलने वाला है। सभी कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह बना रहेगा। में भाई-बहनों से भी आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। पारिवारिक जीवन में मांगलिक कार्यों की बेला दस्तक देगी। पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। आपको अपने व्यवसाय के संबंध में एक नया अवसर मिलने की संभावना है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति संभव है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। आपको वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस का आनंद प्राप्त होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। प्यार का इजहार करने के लिए यह समय अच्छा है। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। निर्धारित कार्यों को पूर्ण कर सकेंगे। बातचीत में संतुलित रहने का प्रयास करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ वृद्धि होगी। भवन निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज व्यवसाय में कोई साझेदार बनाते हैं तो वे आपके फायदे के साबित होंगे। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। किसी अपने नजदीकी से कहासुनी हो सकती है। हृदय को ठेस पहुंच सकती है। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। नौकरी पेशा लोग नए नौकरी की तलाश कर सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम में उत्साह की कमी रहेगी। व्यापार तेजी से आगे बढ़ने के योग बन रहे हैं। पानी से दूरी रखें। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े से बचने का प्रयास करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके किसी परिचित के साथ जुड़ने की संभावना है, जो फायदेमंद साबित होगा। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रमाद न करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा। संतानो की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। मानसिक उलझनें रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। निद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक व्यग्रता रहेगी।

आपने Rashifal 17 November 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 November 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 November 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button