बॉलीवुड

3 बार हनीमून मनाएंगे आदित्य नारायण, बताया श्वेता को लेकर कहां-कहां जाएंगे

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी की तस्वीरें (Aditya Narayan Shweta Agarwal Wedding Photos) इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। गौरतलब है कि कपल ने 1 दिसंबर 2020 को मुंबई के इस्कॉन टेंपल में शादी रचाई थी। कोरोना महामारी को देखते हुए शादी में महज 50 लोग ही शामिल हुए थे।

शादी के बाद 2 दिसंबर को आदित्य श्वेता ने मुंबई के 5 स्टार होटल में ग्रैन्ड रिसेप्शन भी दिया था। इस दौरान आदित्य और उनका परिवार डांस मस्ती करते नजर आए थे। आदित्य इस शादी को बहुत इन्जॉय कर रहे हैं। उनके घरवाले भी नई बहू श्वेता से बहुत खुश हैं। शादी के बाद अधिकतर कपल्स हनीमून पर भी जाते हैं। आदित्य का भी कुछ ऐसा ही प्लान है।

हैरत की बात ये है कि आदित्य शादी के बाद एक या दो नहीं बल्कि तीन बार हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं। हाल ही में आदित्य ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने अपने तीन बार हनीमून मनाने का जिक्र किया। दरअसल उन्हें काम की वजह से हर हफ्ते मुंबई में रहना जरूरी है। ऐसे में वे तीन छोटी-छोटी छुट्ट‍ियों पर जाकर अपना हनीमून मनाएंगे।

हनीमून के लिए आदित्य श‍िलिम, सुला वाइनयार्ड्स और गुलमर्ग जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श‍िलिम महाराष्‍ट्र में आता है जबकि सुला वाइनयार्ड्स भी इसी राज्य के नासिक के नजदीक है। वहीं गुलमर्ग, जम्‍मू में है जहां प्राकृतिक नजरों की भरमार है।

चुकी इस समय कोरोना वायरस का प्रकोप भी फेला हुआ है इसलिए आदित्य ट्रैवल करते समय पूरी सावधानी बरतने के मूड में है। उन्हें उम्मीद है कि उनका यह हनीमून जीवन की अहम यादों में शामिल हो जाएगा। वे इस हनीमून पर जाने को बड़े बेताब हैं। वहीं उनकी वाइफ श्वेता को भी इसका इंतजार है।


बताते चलें कि आदित्य और श्वेता एक दूसरे को पिछले 12 सालों से जानते हैं। वहीं लास्ट दस सालों से ये एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतने सालों से एक दूसरे के साथ रहने के कारण इनके बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिलती है। दोनों के प्यार की शुरुआत ‘शापित’ फिल्म के सेट से हुई थी। यही से दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला ले लिया था।

आदित्य अपने पिता उदित नारायण की तरह एक गयाक हैं। इसके अलावा वे एक्टिंग और होस्टिंग भी करते हैं। उन्हें लास्ट बार इंडियन आइडल में बतौर होस्ट देखा गया था। वहीं उनकी बीवी श्वेता अग्रवाल एक अभिनेत्री हैं। वे ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’ (2000), ‘शगुन’ (2001) और ‘देखो मगर प्यार से’ (2004) जैसे सिरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button