धार्मिक

5 जुलाई चंद्र ग्रहण सभी 12 राशियों पर डालेगा अपना प्रभाव, इन 7 राशियों को रहना होगा सावधान

5 जुलाई को इस वर्ष का तीसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है, 5 जुलाई को चंद्र ग्रहण के साथ ही गुरु पूर्णिमा भी मनाई जाएगी, 5 जुलाई को लगने वाला ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण रहेगा, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह ग्रहण सभी 12 राशियों पर अपना शुभ और अशुभ प्रभाव डालने वाला है, आखिर किन राशियों के लोगों को इस चंद्रग्रहण की वजह से ज्यादा दिक्कत होगी और किसके ऊपर चंद्रग्रहण का शुभ प्रभाव रहने वाला है, आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले लोगों को चंद्रग्रहण के अशुभ प्रभाव की वजह से पैसों की वजह से आपसी कलह होने की संभावना बन रही है। आपको धन से जुड़ी हुई परेशानियों से गुजरना पड़ेगा। आप किसी को भी पैसा उधार ना दें अन्यथा वापस लेने में दिक्कत हो सकती है। यदि आप किसी को पैसा दे रहे हैं तो सोच विचार करने के बाद ही दीजिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले लोगों को किसी भी नए कामकाज में हाथ डालने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेनी जरूरी है अन्यथा कामकाज में आपको नुकसान हो सकता है। इस चंद्रग्रहण की वजह से आपके व्यापार पर भी असर पड़ेगा। आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है। सेहत पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आप खानपान को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां बढ़ सकती है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों को अपने सगे संबंधियों के साथ वाद विवाद होने की संभावना बनी हुई है। आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। पैसों से जुड़े हुए मामलों में आपको सावधानी से काम लेना होगा। घर परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों को चंद्र ग्रहण की वजह से अपने कामकाज में अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। आपको सफलता पाने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। घर परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से आप अपने बिगड़े हुए कार्य पूरे कर सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। संतान से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों को चंद्र ग्रहण की वजह से भाई बहनों के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। घर परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। विशेष रूप से माता के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपने परिवार के लोगों के बीच अच्छे तालमेल बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आप अपने कामकाज में किसी भी प्रकार की जल्दी बाजी ना करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव काफी हद तक ठीक ठाक रहने वाला है। आपकी सेहत में सुधार आएगा। आप किसी नए कार्य का श्रीगणेश कर सकते हैं। किसी यात्रा के दौरान आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। यदि आप कोई भागीदारी में कार्य आरंभ कर रहे हैं तो आपको उसमें थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले लोगों को धन से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। आपको कार्य क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आप किसी की बातों पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ वाद विवाद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने ऊपर काफी धैर्य रखना होगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। किसी से भी बातचीत करने के दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले लोगों को चंद्र ग्रहण की वजह से ससुराल पक्ष से बेहतर संबंध स्थापित होंगे। आपको लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। घर परिवार की परेशानियां कम होंगी। घरेलू सुख साधन में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। मानसिक तनाव काफी हद तक कम होगा। आपको किसी भी प्रकार के लड़ाई झगड़े से बच कर रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोग यदि कोई निवेश करते हैं तो उसका अच्छा फायदा मिलेगा। यह चंद्रग्रहण आपके जीवन की बहुत सी परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। आपके द्वारा की गई कठिन मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। परंतु अगर आप प्रॉपर्टी के मामले में कोई भी फैसला लेते हैं तो सोच विचार करने की आवश्यकता है। मकान वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले व्यक्ति अपने लगातार बढ़ते खर्चों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव होने की संभावना बनी हुई है। आपको अपने किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। इसलिए आप किसी से भी ज्यादा उम्मीद ना रखें। यह ग्रहण आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डालेगा। आपको आर्थिक नुकसान होने की संभावना बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों को चंद्र ग्रहण की वजह से करियर में लगातार सफलता हासिल होगी। व्यापार के नुकसान की भरपाई आप कर सकते हैं। काम धंधे की दिक्कत दूर होगी। आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह ग्रहण ठीक रहने वाला है परंतु घर परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। इसलिए आप उनका ख्याल रखिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों को वाहन के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों की सेहत से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। भाग्य का साथ ना मिलने की वजह से आपको अपने कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको इसका भविष्य अच्छा नतीजा मिल सकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।

ये भी पढ़े:इन 6 राशियों को मिला विष्णु-लक्ष्मी जी का विशेष आशीर्वाद, चमकेगी किस्मत, सुधरेगा जीवन का हाल

Related Articles

Back to top button