बॉलीवुड

क्या शादी के महज 3 साल में ही टूटा प्रियंका और निक का रिश्ता? एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने बताई सच्चाई

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक खास पहचान बना चुकी मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, प्रियंका ने सोशल मीडिया से जैसे ही अपने पति निक जोनास के सरनेम जोनास को हटाया तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल पैदा हो गई। इतना ही नहीं बल्कि लोग कहने लगे कि क्या प्रियंका और निक की शादी महज 3 साल में ही टूटने वाली है? इस तरह के सवाल लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बेटी की शादी के बारे बयान में दिया है।

priyanka chopra and nick jonas

बता दें, प्रियंका और निक जोनास की शादी साल 2018 में बड़े ही धूमधाम से हुई थी। इस कपल ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिंदू और ईसाई रीति रिवाज से शादी रचाई थी। प्रियंका और निक की शादी में केवल परिवार के सदस्य और कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे। इसके बाद दिल्ली और मुंबई में इस कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सेलिब्रिटी और हस्तियां पहुंची थी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी में करोड़ों का खर्चा आया था और इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादियों में से एक माना जाता है। सात फेरों के दौरान प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना हुआ था तो वहीं करोड़ों की सिल्वर ज्वेलरी के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था।

priyanka chopra and nick jonas

शादी के बाद से ही दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए हैं और हमेशा इनकी खूबसूरत तस्वीरें भी वायरल होती रहती है। वहीं प्रियंका अक्सर जोनास के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखाई देती है। लेकिन इसी बीच टि्वटर, इंस्टाग्राम से प्रियंका ने जोनास सरनेम हटा दिया जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका और निक के बीच में दरार आ गई है।


लोगों ने प्रियंका से पूछना शुरू कर दिया कि, आपने अपने नाम से पति निक का नाम क्यों हटा दिया? तो वहीं किसी ने सीधे सवाल पूछा कि क्या आपका भी तलाक हो रहा है? हर कोई जानना चाहता है कि आखिर प्रियंका और निक के बीच में क्या चल रहा है? इसी बीच प्रियंका की मां मधु ने कहा कि, उनकी बेटी प्रियंका अपने पति निक जोनास से अलग नहीं हो रही है। यह सिर्फ एक अफवाह मात्र है और लोगों से उन्होंने अपील की है कि इस तरह की फर्जी खबरें ना फैलाएं। वहीं प्रियंका और निक जोनास ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

priyanka chopra and nick jonas

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका एकलौती एक्ट्रेस नहीं है जिन्होंने तलाक से पहले सरनेम हटाया है। साउथ की जानी मानी अभिनेत्री समांथा रूठ प्रभु ने भी पति नागा चैतन्य से अलग होने से पहले ही अक्केनी सरनेम हटा दिया था, जिसके बाद ही नागा चैतन्य और उनके तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा।

samantha ruth prabhu

priyanka chopra and nick jonas

वहीं इससे पहले जानी-मानी अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी अपने पति अरबाज खान से तलाक लेने से पहले ही सोशल मीडिया से सरनेम हटा दिया था। जिसके बाद इन दोनों के तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा और थोड़े दिन बाद ही एक दूसरे से अलग हो गए। यही वजह है कि प्रियंका के सरनेम हटाने से सोशल मीडिया पर तहलका मचा हुआ है लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं।

priyanka chopra and nick jonas

बात करें प्रियंका के वर्कफ्रंट के बारे तो वह जल्दी ही बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी होंगी, वहीं फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा प्रियंका हॉलीवुड प्रोजेक्ट ‘मैट्रिक्स’ में दिखाई देने वाली है और इसका एक पोस्टर भी रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

Related Articles

Back to top button