देवोलीना भट्टाचार्य और विशाल सिंह ने रचाई सगाई, Video शेयर कर बयां किया रिश्ते का सच
टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ के जरिए घर-घर में मशहूर हुई अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य इन दिनों जमकर चर्चा में चल रही है। दरअसल देवोलीना ने अपने ऑनस्क्रीन देवर यानी की मशहूर अभिनेता विशाल सिंह के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है और यह तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है।
वहीं विशाल सिंह ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, “इट्स ऑफिशियल।” इसके अलावा विशाल ने रिंग वाली इमोजी भी शेयर की है। वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि विशाल देवोलीना को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं और दूसरी तस्वीर में वह देवोलिना को रोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर देवोलिना ने भी कमेंट कर कहा कि, “फाइनली आई लव यू विशु।”
तस्वीर देखते ही फैंस समझने लगे कि विशाल और देवोलिना ने सगाई कर ली है और हर कोई इस जोड़ी को सगाई की बधाई देते नजर आ रहे हैं। लेकिन वायरल हो रही इन तस्वीरों की सच्चाई कुछ और ही है।
दरअसल, आपकी चहेती एक्ट्रेस देवोलिना ने सगाई नहीं की है और ना ही विशाल ने सगाई की है। इस बात का खुलासा खुद देवोलीना और विशाल ने किया। असल में ये दोनों एक एल्बम वीडियो में नजर आने वाले हैं जिसका नाम “इट्स ऑफिशियल।” है।
दोनों ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, “हां, हमने सगाई की है लेकिन एक गाने के लिए। इस गाने का नाम है इट्स ऑफिशियल। हम साथ में एक म्यूजिक वीडियो करने जा रहे हैं।
ये गाना शादी, सगाई, प्यार और रिलेशनशिप के बारे में है। हमने नहीं सोचा था हमें इतना प्यार मिलेगा। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। अगर कभी ऐसा हुआ तो हम जरूर बताएंगे। हम 11 से ज्यादा सालों से साथ हैं। हमने कभी नहीं सोचा था आप हम दोनों को साथ में इतना पसंद करोगे।”
View this post on Instagram
हालांकि सफाई पेश करने के बावजूद भी देवोलिना और विशाल को फैंस काफी ट्रोल कर रहे हैं और उन्हें इस तरह की तस्वीरें शेयर करने पर लोग खरी-खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि, उन्हें इस तरह गाने के बारे में नहीं बताना चाहिए था। इससे फैंस को काफी बुरा लगा है।
बता दें, विशाल सिंह ने देवोलीना के साथ टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में काम किया है। इस सीरियल में वह देवोलिना के देवर बने हुए थे। इस सीरियल के अलावा विशाल ने ‘कुछ इस तरह’, ‘कसम से’, और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे टीवी सीरियल में काम किया है। वहीं देवोलिना ने भी टीवी के कई सीरियल्स में काम किया है और हाल ही में वह बिग बॉस 15 में भी नजर आई थी।