समाचार

खाप पंचायतों ने दी कंगना को खुलेेआम चेतावनी, कहा-किसान आंदोलन पर दिए बयान पर मांगे माफी नहीं तो..

अभिनेत्री कंगना रनौत को हरियाणा की खाप पंचायतों ने चेतावनी दी है और कहा है कि वो भूलकर भी हरियाणा की भूमि पर पैर ना रखें। कंगना रनौत ने हाल ही में किसान आंदोलन पर टिप्पणी की थी और इस टिप्पणी के कारण इनको काफी विरोध का सामना करना पड़ा था। वहीं अब हरियाणा की खाप पंचायतें भी कंगना के खिलाफ हो गई हैं।

सर्व पूनिया खाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य जितेंद्र छात्तर ने किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं पर की गई कंगना की टिप्पणी को गलत बताया। जितेंद्र छात्तर ने इस मुद्दे पर कहा कि कंगना का बयान महिलाओं का अपमान करता है और सभी खापों में इसे लेकर रोष है।

जितेंद्र छात्तर

शुक्रवार को जितेंद्र छात्तर ने कहा कि हरियाणा सहित अन्य राज्यों की खापें कंगना रनौत का विरोध करेंगी। इसके लिए कंगना रनौत को नोटिस भेजा गया है। यदि इसका जवाब नहीं मिला तो देशभर में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएंगी। कंगना ने जो बयान दिया है वो किसानों को लेकर दिया है। इसलिए उनका सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने महिलाओं के बारे ये बयान महिला होते हुए दिया है, जो बिल्कुल सही नहीं है।

हरियाणा ना आने की दी चेतावनी

जितेंद्र छात्तर ने कहा कि हरियाणा की धरती सरकार को बनाने और गिराने का काम करती है। अगर उनमें हिम्मत है। तो वो ऐसे बयान देने के बाद हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब व राजस्थान में घुसकर दिखाएं। कंगना की आने वाली फिल्मों का बहिष्कार किया जाएगा। साथ में ही इन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि ऐसे बयान पर उन्हें रोक लगानी चाहिए।

इस समय दिल्ली में किसानों की ओर से आंदोलन किया जा रहा है। किसानों की मांग है कि सरकार की और से बनाए गए  कृषि से जुड़े तीन कानून बिला को रद्द किया जाए। अपनी मांगों को मनवाने के लिए किसानों ने राजधानी के सभी बॉर्डरों को घेर लिया है और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी प्रदर्शन में एक बुजुर्ग महिला भी शामिल हुई थी। जिसके बारे में कंगना की ओर से टिप्पणी की गई थी और कंगान ने इस बुजुर्ग महिला को शाहीन बाग की दादी से जोड़ दिया था। जिसके बाद काफी विवाद हुआ था और कंगना से फौरन माफी मांगने को कहा था।

विवाद होता देख कंगना ने अपने सारे ट्वीट डिलीट कर दिए थे। लेकिन अभी तक कंगना की ओर से माफी नहीं मांगी गई है। कंगना के इन ट्वीट की वजह से पंजाब की फिल्म इंडस्ट्री भी इनके खिलाफ हो गई है।

Related Articles

Back to top button