मनोरंजन

भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद ने चोरी-छिपे रचाई शादी, जानिए कौन है उनकी दुल्हनिया

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं शादियों का सीजन चल रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेट जगत तक के सेलेब्स विवाह के बंधन में बांध रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने शादी की है। फैंस इनकी पर्सनल लाइफ को जानने के लिए बहुत उत्सुक रहते हैं। यह साल भी बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है और लगभग ज्यादातर सितारे विवाह के बंधन में बंद रहे हैं।

इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे हैं, जो अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। शादी के इस माहौल में क्रिकेटर्स भी पीछे नहीं है। भारतीय क्रिकेट टीम से एक खबर सामने आई है कि भारत के एक दिग्गज खिलाड़ी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि भारत के जाने-माने क्रिकेटर उन्मुक्त चंद की शादी की खबर सामने आई है। टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले उन्मुक्त चंद विवाह के बंधन में बंध गए हैं। उन्मुक्त चंद ने गुपचुप तरीके से धाकड़ गर्ल संग शादी के सात फेरे लिए हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

उन्मुक्त चंद की नई नवेली दुल्हन फिटनेस के मामले में क्रिकेटर पति को भी कड़ी टक्कर देती हैं। आज हम आपको यह बताएंगे कि आखिर उन्मुक्त चंद की दुल्हनिया कौन हैं।

आपको बता दें कि भारत को विश्व कप जिताने वाले धाकड़ बल्लेबाज उन्मुक्त चंद ने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में सिमरन खोसला के साथ सात फेरे लिए। यह दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे थे, जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। आखिर में उन्मुक्त चंद और सिमरन खोसला विवाह के बंधन में बंध गए। कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में यह शादी का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सोशल मीडिया पर उन्मुक्त चंद और उनकी नई नवेली दुल्हन सिमरन खोसला के विवाह की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दूल्हे राजा उन्मुक्त चंद पिंक कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी दुल्हनियां ने पारंपरिक कुमाउनी पिचोरा पहना हुआ है। सिमरन खोसला ने मेकअप भी बहुत सादा किया हुआ है। शादी में भारी-भरकम ज्वेलरी को छोड़ उन्होंने हल्का सा मांग टीका और नथ पहनी है।

धाकड़ बल्लेबाज उन्मुक्त चंद की दुल्हनिया सिमरन खोसला दिखने में किसी धाकड़ गर्ल से बिल्कुल भी कम नहीं लगती हैं। 9 सितंबर 1993 को जन्मी सिमरन खोसला अपने पति उन्मुक्त चंद से उम्र में सिर्फ 5 महीने और 14 दिन ही छोटी हैं।

आपको बता दें कि उन्मुक्त चंद की पत्नी सिमरन खोसला पेशे से फिटनेस एंड न्यूट्रिशन कोच हैं। आप सभी लोग उनके फिगर और फिटनेस को देखकर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं।

इतना ही नहीं बल्कि सिमरन खोसला बिजनेसवूमेन भी हैं। वह “Buttlikeanapricot” कंपनी की सीईओ भी हैं।

सिमरन खोसला अपनी वर्कआउट पर पूरा ध्यान देती हैं और वह नियमित रूप से एक्सरसाइज कर खुद को फिट रखती हैं। सिमरन खोसला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको ज्यादातर एक्सरसाइज की वीडियो या फोटो देखने को मिलेंगी। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है।

Related Articles

Back to top button