धार्मिक

दिवाली के दिन कर दें ये सरल काम, बन जाएगी मां लक्ष्मी की कृपा सालों साल बनें रहेंगे धनवान

दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व है और इस दिन लक्ष्मी मां और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। ये पर्व हर साल  कार्तिक मास की अमावस्या के दिन आता है। इस साल ये त्योहार 14 नवंबर को आ रहा है। दिवाली को रोशनी और खुशियों का त्योहार भी कहा जाता है।

मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में समृद्धि आती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है। साथ में ही इस दिन घर में दीपक भी जलाए जाते हैं। दीपक जलाकर घर के अंधकार को दूर किया जाता है।

दिवाली के दिन नीचे बताए गए सरल उपाय करें, इन्हें करने से घर में सुख और समृद्धि आ जाएगी। इसलिए आप इन उपायों को जरूर करें। ये उपाय करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बन जाएगी।

दिवाली के दिन करें ये उपाय

जरूर जलाएं दीपक

दीपावली या दिवाली के दिन घर में दीपक जरूर जलाएं। कहा जाता है कि दीपक की रोशनी से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और घर में प्रवेश करती हैं। दीपक जलाने के लिए 11, 21, 51 संख्या शुभ मानी जाती है। इसलिए आप इतनी संख्या में ही दीपक जलाएं। दीपक को जलाने के लिए तेल और घी का प्रयोग किया जा सकता है।

मां लक्ष्मी की पूजा करते हुए आप 11 घी के दीपके इनके सामने अवश्य जलाएं। ऐसा करने से आपके घर में सुख और समृद्धि बनीं रहेगी।

पानी की कटोरी भरकर रखें

दीपावली के दिन मां लक्ष्मी घर में आगमन करती हैं। मां लक्ष्मी घर की उत्तर दिशा से आती हैं। इसलिए आप इस दिशा में नीले और पीले बल्व जरूर लगाएं। उत्तर दिशा कुबेर भगवान की दिशा भी मानी जाती है। इसलिए घर की उत्तर दिशा को साफ रखें और इस दिशा पर पानी से भरी कटोरी रख दें। ये उपाय करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

लगाएं तोरण

घर के मुख्य दरवाजे को आप तोरण से सजाएं। आम के पत्तों या अशोक के पत्तों से बनी तोरण को सबसे शुभ माना गया है। इसलिए आप दिवाली के दिन घर की अच्छे से सफाई करें और बाद में मुख्य दरवाजे पर तोरण को बांध दें।

बनाएं माँ लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह

घर के मुख्य द्वार पर माँ लक्ष्मी के पैरों के चिन्ह बनाएं। आप एक कटोरी में चावल और सिंदूर का मिश्रण तैयार कर लें। अब इस मिश्रण से घर के अन्दर की तरफ मां के पैरों के चिन्ह बनाएं।

स्वास्तिक का चिन्ह

घर के दरवाजे पर हल्दी या सिंदूर से ॐ या स्वास्तिक का चिन्ह जरूर बनाएं। ऐसा करने से भी घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश हो जाता है। इसके अलावा आप चाहें तो घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर मां लक्ष्मी व गणेश की मूर्ति भी लगा सकते हैं।

करें पीपल के पेड़ की पूजा

धन बरकत हेतु दिवाली वाले दिन पीपल के पेड़ की पूजा भी करें। इस पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन आप शाम के समय पीपल के पेड़ के पास एक घी का दीपक जला आए। फिर इस पेड़ का एक पत्ता अपना घर ले आएं। इस पत्ते को तिजोरी भी रख दें।

बांधे मोली का धाग

दिवाली की पूजा करने के बाद घर के दरवाजों पर मोली का धागा जरूर बांध दें। ऐसा करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। इसके अलावा घर के दरवाजों को साफ भी रखें।

रखें चांदी की कटोरी

घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए ईशान कोण में चांदी या स्टील की कटोरे में पानी या पीले फूल डाल कर रखें। ये उपाय करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनीं रहेगी।

तिजोरी में रखें सिक्का

पूजा करते हुए मां को चांदी का सिक्का अर्पित करें। वहीं पूजा पूरी होने के बाद ये सिक्का लाल रंग के कपड़े में लपेट दें और इस कपड़े को तिजोरी में रख दें।

कटोरी में रखें नमक

घर में नकारत्मक ऊर्जा होने पर सेंधा नमक को पानी में मिला कर इस पानी का छिड़काव पूरे घर में करें। ये उपाय करने से नकारत्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।

करें मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप

दिवाली के दिन नीचे बताए गए मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप भी जरूर करें। इन मंत्रों का जाप करने से मां की विशेष कृपा मिल जाएगी।

  1. ॐ श्रीं श्रीये नम:
  2. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं त्रिभुवन महालक्ष्म्यै अस्मांक दारिद्र्य नाशय प्रचुर धन देहि देहि क्लीं ह्रीं श्रीं ॐ ।
  3. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं सौं ॐ ह्रीं क ए ई ल ह्रीं ह स क ह ल ह्रीं सकल ह्रीं सौं ऐं क्लीं ह्रीं श्री ॐ।
  4. ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा ।
  5. ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ ।।
  6. ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ ।।
  7. ॐ ऐं ह्रीं श्रीं ज्येष्ठ लक्ष्मी स्वयम्भुवे ह्रीं ज्येष्ठायै नमः ।।

Related Articles

Back to top button