धार्मिक

कौआ चोंच मार दे तो आ सकती है मौत, देखें बुरा समय आने से पहले क्या संकेत देता है ईश्वर

सुख और दुख इंसान के जीवन का हिस्सा है। कभी उसके जीवन में बहुत खुशियां आती है तो कभी बहुत तकलीफें। कभी भाग्य उसका साथ देता है तो कभी दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ता। गरुड़ पुराण (Garuda Purana) के अनुसार भगवान हमे हमारें अच्छे और बुरे समय के संकेत पहले से दे देते हैं। आज हम आपको बुरा समय आने से पहले मिलने वाले संकेतों से रूबरू करवा रहे हैं। इन्हें पहचान आप आने वाले खतरे के प्रति सतर्क हो सकते हैं।

बुरा काल आने से पहले मिलते हैं ये संकेत


1. गरुड़ पुराण की माने तो यदि आपके घर रखी नमकीन चीजों में अचानक से ढेर सारी काली चींटियाँ घुस जाए तो आप संभल जाइए। यह संकेत है कि आपके जीवन में बुरा समय आने वाला है। इस बुरे समय को टालने के लिए चींटियों को आटा खिलाना चाहिए।

2. यदि आप अपनी बाथरूम की बहुत अच्छे से सफाई रखते हैं, लेकिन फिर भी उसमें से दुर्गंध आती है तो ये बुरा समय आने का संकेत होता है। इसी तरह घर में कांच के बर्तनों का बार-बार चटकना या टूटना भी यही संकेत देता है कि आपके घर दुर्भाग्य दस्तक देने वाला है।

3. आपके घर के आसपास यदि अचानक किसी जानवर, पक्षी इत्यादि की मौत हो जाए तो ये अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके घर जल्द कोई बड़ी आपदा आने वाली है। आपके परिवार का कोई सदस्य किसी बड़ी बीमारी या हादसे का शिकार हो सकता है।

4. यदि घर में बार-बार दूध उबलते समय गिर जाता है तो ये भी बुरे समय के आगमन की चेतावनी है। ईश्वर आपको आगाह कर रहे हैं कि आने वाले तूफान के लिए खुद को तैयार कर लीजिए। इसी तरह हाथ से दूध या चाय का बर्तन जमीन पर गिर जाना भी अशुभ माना जाता है।

5. घर में यदि कोई भी मशीन, गाड़ी या इलेक्ट्रिक सामान अचानक से बंद पड़ जाए तो ये भी बुरे समय का संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपके घर पैसों की बड़ी हानी होने वाली है। व्यर्थ के खर्च बढ़ने वाले हैं। ऐसे संकेत मिलने पर पैसा निवेश करने से बचे। वहीं खराब चीजों को ठीक करवा लें।

6. यदि आपके घर लोग बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, घर में साफ सफाई के बावजूद गंदगी रहती है, परिवार के लोग पहले से ज्यादा आलसी हो गए हैं और आपको बुरे सपने आ रहे हैं। तो ये सभी चीजें इस बात का संकेत है कि मां लक्ष्मी आपके रूठ चुकी है। आपको आर्थिक आपदा का सामना करना पड़ सकता है।

7. यदि कोई कौआ आपको चोंच मार दे, काला कुत्ता काट ले या काली गाय टक्कर मार दे तो ये अशुभ होता है। यह घटनाएं इस बात का संकेत है कि आपकी सेहत को कोई नुकसान होने वाला है। इस स्थिति में आपको शनिदेव के मंदिर जाकर उन्हें सरसों का तेल अर्पित करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button