मनोरंजन

कभी हरभजन ने उठाया गोद में तो कभी रोहित ने दी झप्पी, यह हैं IPL के दौरान नीता अम्बानी की चुनिंदा तस्वीरें

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। गौरतलब है कि, मुंबई इंडियन अब तक करीब 5 बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। बता दें, मुंबई इंडियंस ने साल 2013 ,2015 ,2017 ,2019 और 2020 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

वहीं टीम की मालकिन और भारत के सबसे अमीर उद्योगपति की पत्नी नीता अंबानी हमेशा अपनी टीम के साथ खड़ी होती है और अपनी टीम का पूरा साथ देने के लिए मैदान पर भी आती है। आज हम आपको बताएंगे नीता अंबानी की कुछ ऐसी तस्वीरें जो आईपीएल मैच के दौरान की है और उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

nita ambani

नीता अंबानी जब भी अपनी टीम को चीयर करने के लिए आती है तो हमेशा उसकी जीत के लिए मंत्रों का जाप करती है। मंत्रों का जाप करते हुए नीता अंबानी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इस दौरान मुंबई टीम ने चौथी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी।

nita ambani

बता दें कि, नीता अंबानी की बॉन्डिंग न सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के साथ है बल्कि वह विदेशी खिलाड़ियों का भी खूब सपोर्ट करती है। एक मैच के दौरान नीता अंबानी अपनी टीम के खिलाड़ी कोरे एंडरसन को गले लगाती हुई नजर आई थी और उन्होंने बेहद ही खास अंदाज में कोरे एंडरसन को मैच जीतने की बधाई दी थी।

nita ambani

इस तस्वीर में नीता अंबानी मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा को गले लगाते हुए दिखाई दे रही है। दरअसल, यह तस्वीर टीम के मैच जीतने के बाद की है। इस दौरान रोहित शर्मा और नीता अंबानी जीत का जश्न मना रहे थे।

nita ambani

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, न सिर्फ नीता अंबानी बल्कि मुकेश अंबानी भी आईपीएल टीम का सपोर्ट करने के लिए मैदान पर आते हैं। नीता अंबानी की मैच के दौरान एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें वह अपने पति मुकेश अंबानी को गले लगाती नजर आई थी। यह पल उस दौरान का है जब मुंबई इंडियन ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस दौरान नीता अंबानी खुशी से फूली नहीं समा रही थी और उन्होंने अपने पति मुकेश अंबानी को बाहों में भर लिया था।

nita ambani

इसके अलावा नीता अंबानी की एक तस्वीर विजय माल्या के साथ भी खूब वायरल हुई थी। दरअसल, यह तस्वीर आईपीएल की शुरुआत सीजन की है जिसे देखकर यह लगता है कि नीता और विजय माल्या एक दूसरे को किस करने वाले हैं। नीता और विजय माल्या की यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।

nita ambani

मुंबई इंडियंस जीत हासिल करने के बाद बहुत ही जोरदार जश्न मनाती है। जश्न के दौरान टीम के प्रबंधन से जुड़े एक शख्स इतना खुश हुआ था कि उसने खुशी-खुशी में नीता अंबानी को बाहों में भर कर उठा दिया था। यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रही थी।

nita ambani

इसके अलावा साल 2010 में जब मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंची तो टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह ने खुशी के मारे अपनी टीम की मालकिन नीता अंबानी को मैदान में ही गोद में उठा लिया था और खुशी से झूमने लगे थे। इसके बाद नीता और हरभजन की इस तस्वीर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Related Articles

Back to top button