बॉलीवुड

हार्ट अटैक की वजह से विनोद मेहरा छोड़ गए थे ये दुनिया, अब अभिनेता के बच्चे करते हैं ये काम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सितारे मौजूद हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। यह सितारे अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही बेहतरीन अभिनेता विनोद मेहरा के बारे में बताने वाले हैं। आपको बता दें कि महज 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए थे। 70 और 80 के दशक में विनोद मेहरा लाखों लोगों के दिलों पर राज किया करते थे। उन्होंने अपने अभिनय, प्यारी सी मुस्कान और अपनी बोलती आंखों की चमक से लोगों के दिलों को जीत लिया था।

आपको बता दें कि विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था और उनकी दीदी शारदा फिल्मों में सपोर्टिंग एक्ट्रेस हुआ करती थीं। इसी बीच विनोद मेहरा को फिल्मों में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ था। महज 13 साल की उम्र में उनको पहली बार फिल्म “रागिनी” में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का अवसर मिला और उन्होंने अपने सहज अभिनय से सभी लोगों का दिल जीत लिया था। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

विनोद मेहरा ने एक युवा अभिनेता के रूप में अपना बॉलीवुड सफर साल 1971 में आई फिल्म में “एक थी रीता” से शुरू किया था। उस समय के दौरान विनोद मेहरा को हर कोई पसंद करता था। वैसे देखा जाए तो विनोद मेहरा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। उनके करियर में बहुत से उतार-चढ़ाव देखने को मिले थे और उनके निजी जिंदगी में भी बहुत से बदलाव देखने को मिले। विनोद मेहरा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए रहे हैं।

आपको बता दें कि विनोद मेहरा ने तीन शादियां की थीं। मोना ब्रोका और बिंदिया गोस्वामी से शादी का रिश्ता टूटने के पश्चात विनोद मेहरा ने तीसरा विवाह किरण से किया था और किरण का परिवार केन्या में रहता है। किरण से शादी करने के बाद एक बेटा जिसका नाम रोहन मेहरा है और एक बेटी सोनिया मेहरा हुई। भले ही यह दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन गए थे परंतु पारिवारिक सुख शायद विनोद मेहरा के जीवन में लिखा ही नहीं था। 30 अक्टूबर 1990 को हार्ट अटैक की वजह से विनोद मेहरा इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। जब बेटी सोनिया मेहरा की उम्र सिर्फ पौने दो साल की ही थी तब विनोद मेहरा का निधन हो गया था।

जब पति का निधन हो गया तो अभिनेता की पत्नी सोनिया काफी दुखी रहने लगीं, बाद में वह अपने बच्चों के साथ वापस केन्या चली गई थीं। वैसे विनोद मेहरा के दोनों बच्चे खुद को बॉलीवुड से दूर नहीं रख पाए। रोहन मेहरा और सोनिया मेहरा दोनों ने ही बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है परंतु वह अपने पिता की तरह फिल्मों में सफल नहीं हो पाए।

आपको बता दें कि विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं और यह केन्या में ही पली-बढ़ी हैं। उन्होंने केन्या से ही अपने शुरुआती पढ़ाई की। बचपन से ही सोनिया को एक्टिंग और डांस में काफी रूचि थी, जिसके लिए उन्होंने एक्टिंग की ट्रेनिंग भी ली। सोनिया लंदन एकेडमी ऑफ म्यूज़िक एंड ड्रामेटिक आर्ट्स से डिग्री हासिल कर चुकी हैं और यह गोल्ड मेडलिस्ट हैं। 18 साल की उम्र में यह मुंबई आ गई हैं। उन्होंने साल 2007 में फिल्म “विक्टोरिया 203” से फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। वैसे यह फिल्म पर्दे पर नहीं चल पाई।

विनोद मेहरा की बेटी सोनिया मेहरा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चला। उन्होंने अपने करियर में शैडो’, ‘एक मैं और एक तू’ और ‘रागिनी एमएमएस फिल्म में काम किया है। जब सोनिया की फिल्में फ्लॉप होने लगी तो उन्होंने बतौर एमटीवी वीजे भी कुछ शोज होस्ट किए थे परंतु सोनिया को सफलता हासिल नहीं हो पाई थी जिसके बाद सोनिया ने शोबिज की दुनिया को अलविदा कह दिया था और दुबई शिफ्ट हो गई थीं।

अब सोनिया के पास दुबई की नागरिकता है और वह यहां पर योगा इंस्ट्रक्टर हैं। उन्होंने बिजनेसमैन एडवाइजर कुनाल सिंह से सगाई की है।

अगर हम विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा की बात करें तो यह बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने आपको स्थापित करने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। रोहन मेहरा ने साल 2018 में सैफ अली खान के फिल्म “बाजार” से इंडस्ट्री में कदम रखा था परंतु यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Related Articles

Back to top button